विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय एकता मंच ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़/ मोहाली, 6 जून।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा कैप्टन कमलजीत पार्क, सेक्टर-126, खरड़ (मोहाली) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष नरेंद्र जैतक, महासचिव एवं को-कन्वीनर पुनीत महाजन, प्रधान सुनीता ठाकुर, डॉ. नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश खुराना तथा सचिव राठौड़ जी सहित संस्था के कोर कमेटी एवं गवर्निंग बॉडी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं, क्योंकि वे हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, पर्यावरण को संतुलित रखते हैं तथा अनेक औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।
भारतीय एकता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही है और भविष्य में भी इस दिशा में अभियान चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई रोकना और हरियाली बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर संस्था के सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया गया। भारतीय एकता मंच लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और समय-समय पर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध करवाना, गरीब परिवारों को कपड़े एवं जूते वितरित करना, जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग करना तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में योगदान दे रहा है।
संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र जैतक ने कहा कि महासचिव पुनीत महाजन पिछले लगभग 30 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हुए हैं। वे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और अपना अधिकांश समय जनसेवा को समर्पित करते हैं। उनकी ईमानदारी, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।
नरेंद्र जैतक ने कहा कि भारतीय एकता मंच जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन के माननीय राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह करेगा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुनीत महाजन को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सम्मानित किया जाए, ताकि समाज सेवा के ऐसे उदाहरणों को व्यापक पहचान मिल सके और अन्य लोग भी प्रेरित हों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगवार की साजिश नाकाम : पुलिस ने 18 पिस्तौलों के साथ 5 लोग किए गिरफ्तार

पटियाला। पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों में अलग-अलग छापामारी कर 18 पिस्तौलों, भारी मात्रा में कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सभी अलग-अलग गैंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर...
article-image
पंजाब

सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

होशियारपुर, 22 जुलाई :  पंजाब के होशियारपुर में एक दुकानदार को उसकी किराने की दुकान पर आई सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

भराड़ीघाट में ‘द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा’ के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी सभाएं जहां क्षेत्र की आर्थिकी को और...
Translate »
error: Content is protected !!