विश्व मानव रूहानी केंद्र, नवांनगर में 21, 22 और 28 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन : 19 से 29 तक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

by

बद्दी, 18 मार्च :  विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर में 21, 22 व 28 मार्च को विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रूहानी केंद्र की महासचिव हरजीत कौर ने बताया कि
21 और 22 मार्च (शनिवार और रविवार) को दोपहर 03:00 बजे से सांय 08:00 बजे तक और 28 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक विश्व मानव रुहानी केन्द्र द्वारा अपने केन्द्र नवांनगर सिसवां-बद्दी रोड़, नवाँनगर हरियाणा में पी.जी.आई.एम.ई.आर- चणडीगढ़, सरकारी मैडीकल कॉलेज और अस्पताल व, सैक्टर-32, चण्डीगढ़ और कमांड (पश्चिमी) अस्पताल, चणडीमन्दिर, पंचकूला की रक्तकोष टीम के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही 19 मार्च से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया है जो कि 29 मार्च 2026 तक निरंतर 24 घंटे चलेगा। इस शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी व डॉक्टरों के परामर्श अनुसार
नि:शुल्क दवाईयां भी दी जाएंगी। शिविर के दौरान
नि:शुल्क एंबुलेंस सेवाएं भी दी जा रही हैं।

विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था है जो कि सन् 2005 से मानवता की सेवा में सेवारत है। विश्व मानव रूहानी केंद्र संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 और हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत है।संस्था की समस्त भारत में लगभग 259 शाखाएं हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र और समाज की सेवाओं के लिए धर्मार्थ सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के तहत सक्रिय रहकर छात्रों, अनाथों, बीमारों और बुजुर्गों की सदैव सहायता की जाती है। ये सभी गतिविधियां हमारे आध्यात्मिक प्रमुख संत बलजीत सिंह जी की सतत प्रेरणा से प्रेरित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब में जीरो FIR हुई दर्ज : पूर्व सीएम और सांसद चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू से फ़ोन पर की बात, स्पेनिश दंपति की डलहौजी में साथ मारपीट के मामले में

चंडीगढ़ :   पंजाब मूल के स्पेनिश दंपति को हिमाचल के डलहौजी इलाके में कुछ दिन पहले पार्किंग के ठेकेदार ने अपने कारिंदों के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंडी जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी ज़िले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!