*विश्व शांति व सर्वकल्याण हेतु 1101 कुंडीय रुद्र कोटि महा यज्ञ 19 फरवरी से शुरू होगा

by

इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे हवन होगा और साँएँ 4 से 7 बजे श्री शिव महापुराण की कथा की जाएगी
*यह यज्ञ 100 वर्षों के पश्चात होशियारपुर की पुण्य भूमि में आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा किया जा रहा है
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन होशियारपुर में 19 फरवरी 2026 से होने वाले विश्व शांति व सर्वकल्याण हेतु 1101 कुंडीय रुद्र कोटि महा यज्ञ के बारे में बातचीत करते हुए सचिव अनुराग सूद ने कहा कि यह यज्ञ 100 वर्षों के पश्चात होशियारपुर की पुण्य भूमि में आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा किया जा रहा है । इससे पूर्व 1925 में 1101 कुंडीय यज्ञ श्री कालीनाथ कालेश्वर तीर्थ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुआ था । उन्होंने कहा कि इस भव्य यज्ञ में कालेश्वर से आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी विश्वानन्द सरस्वती जी महाराज का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है । उन्होंने बताया की उक्त यज्ञ में प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे हवन होगा और साँएँ 4 से 7 बजे श्री शिव महापुराण की कथा की जायेगी ।उन्होंने भक्तजनों से यज्ञ में तन मन धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यज्ञ में भाग लेने के लिए श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में अपना नाम रजिस्टर करवायें । उन्होंने कहा कि यज्ञ की तैयारियों हेतु 17 अक्टूबर 2025 को सांयें 4 बजे एक मीटिंग रखी गई है ,जिसमे कालेश्वर से स्वामी विश्वानंद सरस्वती जी महाराज विशेष तौर पर पधार रहे हैं । इस अवसर पर समाजसेवी यशोदानंद गुप्ता , इंजीनियर हरीश कुमार , प्रदीपकुमार , हर्षविंदर सिंह पठानिया, गुरदेव सिंह , सुरिंदर पाल और अन्य भक्तजन उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाहरी राज्यों के लोग हिमाचल में नहीं चला सकेंगे गेस्ट हाउस : होम स्टे के नियमों में सुक्खू सरकार ने किया बदलाव

शिमला : राज्य सरकार ने होम स्टे के लिए नए नियम तय कर दिए हैं। बाहरी राज्यों के लोग जिन्होंने धारा-118 के तहत हिमाचल में जमीन खरीद कर उस पर मकान बनाया है, वे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में भीषण लैंडस्लाइड का वीडियो आया सहमने

एएम नाथ। मणिमहेश : हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में पहाड़ी दरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
article-image
पंजाब

85 हजार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पंजाब सरकार ने डीए 42 से बढ़ाकर किया 60 फीसदी

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में अहम बढ़ोतरी की घोषणा की है। पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 17 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!