विश्व शीतकालीन खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के एथलीट दल को दी शुभकामनाएं
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इटली के ट्यूरिन में 7 से 16 मार्च, 2025 तक आयोजित किए जा रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए चयनित प्रदेश के विशेष एथलीटों और प्रशिक्षकों को शिमला से रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चयनित 49 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल में से 24 एथलीट और कोच हिमाचल प्रदेश से सम्बंधित हैं। उन्होंने कहा कि ये एथलीट स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, स्नोशूइंग और फ्लोर बॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी प्रतिभागी इस आयोजन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे तथा देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी। युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति उत्साहवर्धन करना है ताकि वे नशे की बुराई से बच सकें।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।
एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गई है।
प्रदेश सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है।
इस अवसर पर शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

एएम नाथ। शिमला :    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन आज हुआ, जो क्लस्टर स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत – डीसी

ऊना 14 फरवरी – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत किए जा चुके हैं जिन्हें निकट भविष्य में 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से वंचित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होगा नया सर्वेक्षण – सर्वे को शुरू करने के लिए समस्त औपचारिकतायें पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिला चंबा में अब तक 20 हजार से अधिक  लोगों को आवास उपलब्ध करवाए गए हैं यही नहीं शेष पात्र परिवारों को वर्ष 2029 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन इंडस्ट्री में हिमाचल प्रदेश में निवेश का सही समयः हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी वर्ग करें सहयोगः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कसौली में आयोजित नेशनल ट्रक एंड बस मीट में हुए शामिल एएम नाथ। कसौली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधी ग्राम में...
Translate »
error: Content is protected !!