विस्थापित कश्मीरियों के लिए लोकसभा चुनाव में  मतदान की विशेष सुविधा – DC अनुपम कश्यप

by
 विस्थापित कश्मीरी नागरिक फॉर्म-M और फॉर्म-12C भरकर सम्बंधित इआरओ के पास करवाएं जमा*
शिमला 30 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार ऐसे समस्त विस्थापित कश्मीरी, जिनके पास राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, संघ राज्य क्षेत्र जम्मू व कश्मीर द्वारा प्राधिकृत किया गया प्रमाण पत्र हो, के लिए लोकसभा चुनाव-2024 में उनके द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु विशेष सुविधा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि ऐसे विस्थापित कश्मीरी नागरिक ERO-Net के माध्यम से फॉर्म-M या फॉर्म 12-C भरकर विस्थापित प्रमाण पत्र सहित जहां कहीं भी वह निवास कर रहें हैं सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से केवल परिवार के मुखिया द्वारा समस्त योग्य परिवार के अन्य सदस्यों का पंजीकरण फॉर्म-M या फॉर्म 12-C भरकर करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उक्त मतदाताओं के पास यह सुविधा भी उपलब्ध रहेगी कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग आयोग द्वारा स्थापित विशेष मतदान केन्द्रों जोकि दिल्ली, उधमपुर तथा जम्मू में आयोग द्वारा स्थापित किये जायेंगे में फॉर्म-M पर मतदान की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे या फार्म 12-C के माध्यम से पोस्टल बैलेट की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। उक्त प्रारूप भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वैबसाईट https://eci.gov.in व Voter Service Portal के माध्यम से डाउनलोड हेतु उपलब्ध है।
उन्होंने समस्त विस्थापित कश्मीरी नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह उक्त प्रयोजनार्थ अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवायें ताकि उक्त नम्बर को उनके मतदाता पंजीकरण के साथ जोड़ा जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विस्थापित कश्मीरी नागरिकों से अनुरोध किया कि वह इस सुविधा के तहत फॉर्म-M और फॉर्म-12C को समय रहते जहां निवास कर रहें हों सम्बधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा करवाएं ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग इस लोक सभा निर्वाचन-2024 में कर सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप संघीय ढांचे पर प्रहार, दोषियों को संरक्षण देना अक्षम्य : जयराम ठाकुर

राहुल-प्रियंका के इशारे पर चल रही हिमाचल सरकार, देवभूमि को बनाया राजनीतिक शरणस्थली” दिल्ली पुलिस से सीसीटीवी के डीवीआर बचाना भी इस मशक्कत का एक कारण, सारे साज़िश कर्ताओं के बेनकाब होने था था...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार बने नए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष : विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

एएम नाथ। शिमला : रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा ड़े दिया है। जिसे मंजूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमक्राफ्ट उत्पादों एवं हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग : दिल्ली हाट में आयोजित हिम महोत्सव में विभाग को 5 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान

कुल्लू  :  प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली हाट में 30 दिसम्बर 2023 तक  आयोजित होने वाले ‘हिम महोत्सव’ में हिमक्राफ्ट उत्पादों व हिमाचली व्यंजनों की भारी मांग है। इसके अंतर्गत  हिमक्राफ्ट (हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत- डी.सी कुल्लू

कुल्लू : उपयुक्त कुल्लू तारुल एस रवीश ने आज अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस पर सांफिया फाउडेंशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार व जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को और बेहतर सुविधा प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!