वीआईपी की सुरखा से हटाए 127 पुलिस कर्मचारी व 9 वाहन : हरसिमरत बदल, भठल, जाखड़, चीमा सहित आठ की सुरक्षा घटी

by

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने कैंची चलाई एक बार फिर से वीआईपी के सुरक्षा में लगाए सुरक्षा कर्मियों की संख्या में कटौती करते हुए 127 सुरक्षा कर्मचारी ओ नौ वाहन वापिस मंगवा लिए है। पंजाब के 8 नेताओं की सुरक्षा में भारी कटौती कर दी गई है। इन नेताओं में सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ भी शामिल हैं।

सांसद हरसिमरत कौर बादल : पंजाब पुलिस ने उन्हें जेड सिक्योरिटी कैटेगरी में रखा था। उनके पास 13 कर्मचारी और एक वाहन था। अब उनकी सुरक्षा वाई कैटेगरी की कर  उनके पास  सिर्फ 11 कर्मचारी रहेंगे। 2 कर्मचारी और वाहन वापस मंगवा लिए गए है।

राजिंदर कौर भट्‌ठल : पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल के पास 36 पुलिसकर्मी और 3 वाहन थे। उन्हें वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी थी। अब उनसे 28 पुलिसकर्मी और तीनों वाहन वापस ले लिए गए हैं। भट्‌ठल की सिक्योरिटी में सिर्फ 8 पुलिसकर्मी रहेंगे।

सुनील जाखड़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान जाखड़ को जेड सिक्योरिटी कैटेगरी में रखा गया था। उनके साथ 14 पुलिसकर्मी और एक वाहन था।  सरकार का तर्क है कि उन्हें कोई सिक्योरिटी थ्रेट नहीं है। उनके 12 पुलिसकर्मी और एक वाहन वापस ले लिया गया है।

ओपी सोनी : पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को जेड सिक्योरिटी कैटेगरी में रखा गया था। उनकी सुरक्षा में 37 कर्मचारी और 1 वाहन था। अब वाहन और 19 कर्मचारी वापस ले लिए गए हैं।

केवल सिंह ढिल्लो : पूर्व विधायक केवल ढिल्लो को वाई प्लस कैटेगरी में रखा गया था। उनके साथ 11 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। अब सरकार ने सब वापस ले लिया है।

विजयइंदर सिंगला : पूर्व शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला को पंजाब पुलिस ने जेड सिक्योरिटी में रखा था। उनके साथ 22 कर्मचारी और एक वाहन था। अब उनसे 18 पुलिस कर्मी और वाहन वापस ले लिया गया है। उनके पास सिर्फ 4 गनमैन रहेंगे।

परमिंदर सिंह पिंकी : पूर्व कांग्रेसी विधायक परमिंदर पिंकी को जेड सिक्योरिटी मिली थी। उनकी सुरक्षा में 28 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। अब उनसे 26 पुलिसकर्मी और वाहन वापस ले लिया गया है।

नवतेज चीमा: नवजोत सिद्धू के करीबी पूर्व विधायक नवतेज चीमा को वाई प्लस सिक्योरिटी की कैटेगरी में रखा गया था। उनके साथ 13 पुलिसकर्मी और एक वाहन था। अब उनके पास सिर्फ 2 गनमैन रहेंगे। 11 गनमैन और वाहन वापस ले लिया गया है।

AAP बोली- स्टेट्स सिंबल बना रखा था
आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि कुछ नेताओं ने सुरक्षा को स्टेट्स सिंबल बना रखा था। पुलिस कर्मियों से ड्राइवर और घर का काम लिया जा रहा था। अब वह बाहर आकर जनता की सुरक्षा करेंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है : खन्ना

उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजे 1 हजार क्विंटल गेहूं के बीज होशियारपुर, 27 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब...
article-image
पंजाब

सरकारी आई.टी.आई होशियारपुर को सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर किया जाएगा विकसित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने आई.टी.आई होशियारपुर के विकास व नशा छुड़ाओ केंद्र के मरीजों के पुर्नवास को लेकर की बैठक सन फाउंडेशन के सहयोग से उक्त दोनों योजनाओं पर किया जा रहा है कार्य होशियारपुर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में ठंडे मीठे जल की लगाई छबील

गढ़शंकर । गांव मजारी श्री राम जन सेवा क्लब के संस्थापक डॉ महिंदर अंगार और नौजवान सभा मजारी कोकोवाल के सदस्य दुआरा ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। जिसमें सैकड़ो लोगो दुआरा ठंडे मीठे...
Translate »
error: Content is protected !!