वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल और वसूली….लुधियाना में पुलिस के हत्थे चढ़ा फेसबुक इन्फ्लुएंसर

by

लुधियाना :  सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक फेसबुक इन्फ्लुएंसर को धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर खुद को पत्रकार बताकर दुकानदारों को बदनाम करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विशाल ने नशेड़ी व्यक्ति का बनाया वीडियो : शिकायतकर्ता संजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि विशाल कपूर नाम का व्यक्ति उनकी चाय की दुकान पर आया. उसने खुद को पत्रकार बताया. उसी दौरान दुकान के पास मौजूद एक नशेड़ी व्यक्ति विशाल को देखकर भागने लगा. विशाल ने उसे पकड़कर दुकान पर लाया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

वीडियो में नशेड़ी ने झूठा बयान दिया कि वह संजय शर्मा की दुकान से नशा खरीदता है. इसके बाद विशाल कपूर ने यह वीडियो दिखाकर संजय को धमकाया और कहा कि वह नशा बेचने के आरोप में उसे बदनाम कर देगा।

वीडियो डिलीट करने के नाम पर वसूली : संजय शर्मा के अनुसार, विशाल कपूर ने वीडियो डिलीट करने के बदले उससे 10 हजार रुपये वसूल लिए. पैसे लेने के बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ दिन बाद उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इससे संजय की छवि को नुकसान पहुंचा।

इतना ही नहीं, 6 जनवरी 2026 को विशाल कपूर ने संजय को दोबारा धमकी दी और कहा कि ‘तुझे उठा लेंगे.’ इस धमकी के बाद संजय काफी डर गया और उसने पुलिस से संपर्क किया. जांच में सामने आया है कि विशाल कपूर ने सिर्फ संजय शर्मा ही नहीं, बल्कि बिहारी कॉलोनी में मछली बेचने वाले रामधारी साहनी को भी धमकाया था. आरोपी ने उससे 12,400 रुपये की वसूली की. पुलिस इस मामले में अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटा रही है

पुलिस ने किया गिरफ्तार :  संजय शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशाल कपूर को गिरफ्तार कर लिया है. एसीपी सुमित सूद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अश्लील व्यवहार, धमकी और जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद विशाल कपूर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक एक लिखित शिकायत मिली है, जबकि कुछ लोग मौखिक रूप से भी आरोप लगा रहे हैं. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

जनता से पुलिस की अपील : पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को पत्रकार या इन्फ्लुएंसर बताकर धमकी दे या ब्लैकमेल करे तो डरने के बजाय तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं. समय पर शिकायत करने से ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव हर समुदाय तक पहुंच के लिए बनेंगे कल्याण बोर्ड

चंडीगढ़ :  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राज्य...
article-image
पंजाब

भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब के साथ मुसीबत में खड़ा है : खन्ना

उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब को भेजे 1 हजार क्विंटल गेहूं के बीज होशियारपुर, 27 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता : गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ: सुंदरनगर, 28 मार्च ।  सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!