वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ से और मारकंडा लाहौल स्पीति से उपचुनाव लड़ने की तयारी में जुटे

by

शिमला : उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही भाजपा के पूर्व मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ से उपचुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत बिगुल बजा दिया है। पूर्व मंत्री का कहना है कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान के आदेश के बाद वैसे ही उपचुनावों के लिए काम किया जाएगा।

उधर पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा रविवार को शिमला पहुंच गए।  जब उपचुनाव लड़ने के बारे में उनसे पूछा गया तो बोले- वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और पार्टी का सिपाही होने के नाते टिकट पर ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। मारकंडा कुछ दिन शिमला में ही रहेंगे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की अगली रणनीति पर काम करेंगे। करीब एक साल पूर्व जयराम सरकार में मंत्री रहते हुए मारकंडा ने लाहौल स्पीति से भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। वह बहुत थोड़े मार्जन से ही चुनाव हारे थे। मारकंडा मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी भी हैं। वह छात्र जीवन में उनके काफी नजदीक रह चुके हैं। अगर रवि ठाकुर को भाजपा टिकट देती है तो उस स्थिति में मारकंडा क्या करेंगे, इस पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

एएम नाथ। हमीरपुर 20 जनवरी। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में परिषद के विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल में सजेगा मिलेट्स फूड फेस्टिवल : रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का ले सकेंगे आनंद

धर्मशाला, 15 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल में ‘मिलेट्स फूड फेस्टिवल’ एक बड़ा आकर्षण होगा। इसके माध्यम से लोगों को श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न पकवानों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। बता दें,...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन : कुलदीप सिंह पठानिया

सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर के साथ दिल्ली के प्रतिनिधि होंगे शामिल एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की बड़ी जीत : कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रॉयल्टी

प्रदेश को होगी 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक महत्वपूर्ण कानूनी सफलता मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कड़छम- वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी...
Translate »
error: Content is protected !!