वीरेंद्र कंवर ने एमएसी पार्क में किया राखी उत्सव मेले का शुभारंभ, सोमभद्रा उत्पादों

by

ऊना : 1 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज एमसी पार्क ऊना में 10 दिन तक चलने वाले राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले आयोजित किए जा रहे मेले में ऊना जिला के पांचों विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों के हस्त निर्मित तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की तैयार की गई राखियां भी मेले में रखी गई है, जो पूरी तरह से इको फ्रैंडली हैं। जिला ऊना के पांचों विकास खंडों को एक-एक स्टॉल उपलब्ध करवाया गाय है। इसके अतिरिक्त यहां पर एक फूड वैन भी है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए खाने की सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राखियों के अलावा मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बाजार में बेचे जा रहे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को भी मेले में रखा गया है। उन्होंने स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड नेम से प्रचारित करने पर जिला प्रशासन की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन तथा ग्रामीण विकास विभाग मिलकर इस प्रकार के मेलों का आयोजन करता है, ताकि स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उपयुक्त स्थल मिल सके। ऐसे मेले पहले भी लगाए गए हैं और आगे भी लगाए जाएंगे, ताकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 22 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है और प्रदेश सरकार विभिन्न मेलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बिक्री का मंच प्रदान कर रही हैं।
इस अवसर पर एचपीएसडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा, टाहलीवाल और अंब में 5 एफआईआर दर्ज : खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 नवम्बर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इन्हीं के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के गढ़ ..भाजपा ने लहराया परचम : हमीरपर जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

एएम नाथ : हमीरपुर, 06 जुलाई :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में पंचायती राज चुनावों के बाद जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भी भारतीय जनता पार्टी ने विजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 अप्रैल को संतोषगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती – कुलदीप धीमान

ऊना, 6 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग और डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ के परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के 6 गांवों में समग्र विकास की नई पहल, उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ….सितंबर में होगी बल्क ड्रग पार्क की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जस्वाल : हरोली (ऊना) , 8 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के नंगल कलां में नेस्ले इंडिया एवं एस.एम. सहगल फाउंडेशन के सहयोग से एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना...
Translate »
error: Content is protected !!