वीर बाल दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने याद की साहबज़ादों की कुर्बानी : साहबजादों की कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी : जयराम ठाकुर

by
मंडी के नाचन के हटगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर में जयराम ठाकुर ने मनाया वीर बाल दिवस,  अब सरकार ने 3 महीने तक लगाई भर्ती पर रोक, आज तक नहीं आया भर्ती करने का आदेश
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहबज़ादों की कुर्बानी हमेशा आने वाली पीढियां को प्रेरित करती रहेगी।
May be an image of 4 people, dais and text
                  उनकी कुर्बानी हमेशा यह संदेश देती रहेगी की किसी भी पाशविक बर्बरता से कोई मानवता और दृढ़ संकल्प को  कभी भी नहीं हरा सकता। जिस समय मुगलिया बर्बरता के सामने न झुकते हुए दोनों  साहबजादों ने अपनी कुर्बानी दी थी उस समय उनकी उम्र मात्र 6 साल और 9 साल थी। मनुष्यता के इतिहास में अबोध बालकों के साथ इस तरीके की बर्बरता की मिसाल कहीं और नहीं मिलती है।
धर्म परिवर्तन के नाम पर मासूम बच्चों को दीवारों में चुनवाने वाली बर्बरता के सामने न झुकने वाला बलिदान भी दुनिया के इतिहास में  बिरले ही देखने को मिलता है। खिलौनों से खेलने की उम्र में साहिबजादे 9 साल के जोरावर सिंह और 6 साल के फतेह सिंह का अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान के प्रति आज सारा देश कृतज्ञ हैं। साहबजादों द्वारा दिखाई गई राह हमारे भविष्य का पथ भी प्रशस्त करती रहेगी।
May be an image of 5 people, dais and text
जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं समूचे देश की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने साहबज़ादों की शहादत के दिन को ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निश्चय किया।  जिस देश के लोग जान सके की किस तरह की पाशविकता और बर्बरता निकल कर हम बाहर आए हैं और आज जो दिन हम देख रहे हैं उसके लिए हमारे पूर्वजों ने कितनी यातनाएं सही हैं और कितनी कुर्बानियां दी हैं।
बलिदान की गाथा गुरु अर्जन देव के बलिदान से ही शुरू हुई थी।
May be an image of 12 people and textगुरु तेग बहादुर जी को डराने और धर्म परिवर्तन के लिए उनके सामने ही उनके भाई  मतिदास जी को आरे से चीरा गया। मतिदास जी के बाद भाई दयाला जी को उबलते पानी में फेंक दिया गया और फिर भाई  सतीदास जी को जिंदा जला दिया गया। गुरु तेग बहादुर फिर भी इस्लाम अपनाने को राजी नहीं हुए तो औरंगजेब के आदेश पर गुरुजी को चांदनी चौक लाया गया और तलवार से उनकी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया गया फिर फरमान यह दिया गया कि कोई भी उनका अंतिम संस्कार नहीं करेगा।
यातना का यह दौर बहुत लंबा और भयावह रहा है, इसलिए देश के लोगों को यह जानना चाहिए कि लोकतंत्र के क्या-क्या हुआ था इसलिए ’वीर बाल दिवस’ के माध्यम से देशवासियों को बताने की आवश्यकता है। यह बातें उन्होंने मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के हटगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ नाचन के विधायक विनोद कुमार और मंडी के जिला अध्यक्ष निहालचंद शर्मा एवं विधायक प्रबन्धन समिति के साथ साथ भारी संख्या में छात्र, उनके परिजन उपस्थित रहे।
May be an image of 5 people, dais and text
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अखबारों के माध्यम से पता चल रहा है कि सरकार ने सभी विभागों को पत्र लिखकर नई भर्ती,  नए संस्थान और पुराने संस्थानों  के स्तरोन्नत पर रोक लगा दी है। जिसका मतलब अब न कोई नए संस्थान खुलेंगे और नहीं नई भर्तियां हो पाएंगी। पहले सरकार द्वारा युवाओं को नौकरी देने पर अघोषित रूप से रोक लगाई थी, पद समाप्त किया जा रहे थे, आउटसोर्स पर लगे लोगों को निकाला जा रहा था। अब सरकार द्वारा सभी विभागों को इसके लिए आधिकारिक पत्र लिख दिया गया है। जिससे अब सारी उम्मीदें  स्वत: समाप्त हो गईं हैं। सरकार द्वारा यह रोक भले ही 3 महीने के लिए लगाई गई है लेकिन इससे सरकार की नीयत साफ नजर आ रही है कि वह प्रदेश के लोगों को रोजगार नहीं देना चाहती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल की तरह ही ऑफिस ऑफ प्रॉफिट में फंस सकते हैं सुक्खू : अयोग्य घोषित हो सकते हैं विधायक

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में 6 विधायकों को संसदीय सचिव बनाने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने इससे जुड़े एक्ट को भी असंवैधानिक करार दिया है. ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में चुनावी विवाद ने ली जान : गुस्से में दोस्त बना कातिल

शराब और सियासी चर्चा में हुई खूनी वारदात, युवक की मौत से सनसनी एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत...
हिमाचल प्रदेश

फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए प्रस्तावित : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में वार्षिक बजट प्राथमिकताओं पर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!