वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी का निधन – डेरा बाबा नारी में करें अंतिम दर्शन : तीन मार्च को होगा संस्कार

by
रोहित जसवाल। ऊना :  श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज वेदांताचार्य एवं विद्यालंकार अधिष्ठाता डेरा रुद्रानंद जी आश्रम नारी ने देह त्याग दी और ब्रहमलीन हो गए। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सुबह अंतिम सांस ली।
उनकी पार्थिव देह को आज ऊना लाया गया। जहां चंडीगढ़ से लेकर ऊना तक रास्ते में हजारों की संख्या में उनके अनुयायियों ने पार्थिव देह क दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े।
जिला ऊना से गांव-गावं से महिला, वृद्ध व बच्चे आश्रम स्थल पहुंचे व धर्म व अध्यात्मक के महान पुरोधा, सनातन धर्म के ध्वजवाहक, वेदो के ज्ञाता स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़े। लाईनों में लगकर लोगों ने अंतिम दर्शन किए। उनका अंतिम संस्कार 3 मार्च को किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि दिसम्बर तक बढ़ी: एडीसी डाॅ. अमित

ऊना 6 अक्तूबर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के चयनित राशनकार्ड धारकों को कोविड संक्रमण के दौरान वर्ष 2020 से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि को दिसम्बर 2022 तक बढ़ा दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़िए हिमाचल की डॉ तरुणा कमल की सक्सेस स्टोरी : पहले बनी डॉक्टर फिर पहले अटेम्प्ट में क्लियर किया UPSC

एएम नाथ। शिमला : भारत में मेडिकल और सिविल सेवा परीक्षाएं बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, जिसके लिए कई लोग सालों तक तैयारी करते हैं। जबकि अधिकांश लोगों को एक भी परीक्षा पास करना मुश्किल लगता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, चेहरे पर आई चोटें : रेलवे कार्यालय में हुई बहस मारपीट में बदली

एएम नाथ। बिलासपुर  :   कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में दिव्यांगों के साथ होता अन्याय को क्यों अनदेखा कर रहे हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सचिवालय के पास अपनी मांगों को लेकर सचिवालय जा रहे दृष्टिबाधित छात्रों से बलप्रयोग किए जाने की घटना को अत्यंत शर्मनाक बताया। दृष्टिबाधित छात्रों के...
Translate »
error: Content is protected !!