वैक्सीन सप्लाई आने के बाद शुरू होगा 18 प्लस का टीकाकरणः सीएमओ

by
ऊना – मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वालों का कोविड-19 टीकाकरण 1 मई से लगाया जाना संभव नहीं है, क्योंकि अभी तक राज्य के लिए वैक्सीन प्राप्त नहीं हुईं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जिला ऊना में वैक्सीन की सप्लाई प्राप्त होगी, वैसे ही 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वालों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल 2021 से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा पंजीकरण के लिए www.cowin.gov.in पर जाकर लाभार्थी खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। जिला में जब तक वैक्सीन प्राप्त नहीं होती, तब तक सत्र (सैशन) शैड्यूल उपलब्ध नहीं होगाI कोविड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 1075 या 104 नंबरों पर संपर्क करें। यह टीकाकरण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस, अफीम और चिट्टे के साथ दो युवकों समेत 3 लोग गिरफ्तार

एएम नाथ । सुन्नी : पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 5 मार्च तक करें ऑनलाईन अप्लाई – देवेंद्र चंदेल

अजायब सिंह बोपाराय । ऊना, 16 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने किया धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी प्रवास के दौरान शनिवार को पंचायत करियास के धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!