वैल्डर व पलम्वर के दाखिले में 30 प्रतिशत की छूट, हिम गौरव आई अी आई में दाखिले का दूसरा चरण शुरू

by

ऊना 15 सितम्वर: हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई आई टी आई सन्तोषगढ में शेष वची आई टी आई ट्रेडों में दाखिले का दूसरा चरण शुरू हो गया है । वहीं प्रबन्धक वर्ग ने वैल्डर व पलम्वर ट्रेडों में दाखिला लेने वाले ट्रेनियों के लिए दाखिले में तीस प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। इसके इलावा जो ट्रेनी हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखते हैं और उनकी वार्षिक आय दो लाख या दो लाख से कम है उन्हे हिमाचल सरकार की तरफ से एक हजार से पन्द्रह सौ रूपए तक का कौशल विकास भत्ता मिलेगा। हिम गौरव के प्रबन्धक रणवीर सिंह ने वताया कि संस्थान में फिटर, इलैक्टोनिक्स मकैनिक , डीजल मकैनिक , वैल्डर व पलम्वर में अभी कुछ सींटें शेष हैं । जिसमें किसी भी प्रदेश का छात्र दाखिला ले सकता है । इन सभी ट्रेडों में दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट खाली रहने तक होगा। उसके उपरान्त कोर्स पूरा होने पर जो प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा वो भारत सरकार का एनसीवीटी का होगा। जो देश व विदेश में नौकरी पाने के लिए काफी लाभदायक सावित होगा। जो छात्र आई टी आई कोर्स करके विदेश जाना चाहते हैं वह इन ट्रेडों में दाखिला ले सकते हैं। इस मौके पर हिम गौरव आई टी आई के पिंसीपल करिशन सिंह] ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार,अनुदेशक सतीश, तरून , अमरजीत, करूण, अक्षय , प्रभजोत व मैडम ममता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसा नहीं साजिश है महाकुंभ की भगदड़? ऐसे शुरू हुई थी पूरी वारदात

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सायरीघाट को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित- डॉ. शांडिल

ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए संभावनाएं तलाशने के अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ।  कण्डाघाट  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा : सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों के लिए आरंभ करवाई हैं निशुल्क कक्षाएं

हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि हम सबका अपना मेला, जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व – DC अपूर्व देवगन

देव समाज की परंपराओं का होगा संपूर्ण सम्मान, भव्य और व्यवस्थित तरीके से निकलेगी जलेब मेले में सामाजिक मुद्दों को लेकर जन जागरूकता पर रहेगा फोकस मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!