वोटरों में जागरूकता फैलाने हेतु साइकिल रैलियां निकाली 

by
गढ़शंकर,  13 मई: माननीय जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों अनुसार तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी गढ़शंकर मेजर शिवराज सिंह बल्ल के नेतृत्व में हलका गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के सहयोग से मतदाताओं में मत डालने संबंधी जागरूकता पैदा करने हेतु साइकिल रैलियां निकाली गई। इन साइकिल रैलियों दौरान गांवों तथा शहरों के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को पहली जून को पोलिंग बूथ पर जाकर अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी श्रृंखला तहत स्वीप नोडल अधिकारी गढ़शंकर सोहनलाल, सहायक स्वीप नोडल अधिकारी बलवीर सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में पहुंचकर विद्यार्थियों के माध्यम से आम नागरिकों को मत की कीमत के बारे में अवगत कराया। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा रानी ने इस साइकिल रैली को स्कूल से रवाना करके अगले पड़ाव के लिए भेजा ताकि मतदाताओं में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा की जा सके। स्कूल अध्यापक जसविंदर सिंह ने इस साइकिल रैली की अगुवाई की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में महिला की हत्या का मामला : हत्यारे न पकड़े तो सोमवार को शव को बंगा चौक में रखकर होगा रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 फरवरी: गत दिवस बीत क्षेत्र के महिंदवाणी गुज्जरां गांव में गोली मारकर हत्या की गई बुजुर्ग महिला रचना देवी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला के गांव...
article-image
पंजाब

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति मामले में मिली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में

 चंडीगढ़ :   रिश्वतखोरी के आरोप में चर्चा में रहे पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को आय से ज़्यादा संपत्ति के मामले में चंडीगढ़ CBI कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने...
article-image
पंजाब

गुढ़ व शक्कर के लिए 9 सैंपल : फूड बिजनेस आपरेटर्ज के लिए स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

होशियारपुर: मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब प्रोग्राम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा संगठन चुनाव में हुई अनदेखी की शिकायत – नड्डा से मिले कांग्रेस से भाजपा में गए छह नेता

बोले, सुक्खू सरकार ने सैलरी को पैसा डायवर्ट कर अपराध किया एएम नाथ। दिल्ली/ शिमला :  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में कांग्रेस से भाजपा में आए छह नेताओं की एक मुलाकात ने...
Translate »
error: Content is protected !!