वोटर सूचियों के विशेष संधोशन के बाद अंतिम प्रकाशन हुआ मुकम्मल : जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी फोटो वोटर सूचियों की कापियां

by

होशियारपुर, 22 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के मुताबिक 01 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर तैयार की गई फोटो वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन आज कर दिया गया है। वे आज अपने कार्यालय में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों के विशेष संशोधन के बाद किया गया अंतिम प्रकाशन वाली फोटो वोटर सूचियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि वोटर सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में अब 1257237 वोटर हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई हो, वे अपना नाम वोटर सूचियों में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 में आवेदन कर सकते हैं, वोटर सूचियों में शामिल नाम पर एतराज करने या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में पहले से दर्ज किसी दुरुस्ती करवाने के लिए फार्म नंबर 8 भर कर बूथ लैवल अधिकारियों/सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के कार्यालय/चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी के कार्यालय या वोटर हैल्पलाईन एप या  https://voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रधानों/ सचिवों को अपील की कि पोलिंग बूथों पर बूथ लैवल अधिकारियों की सहायता के लिए बूथ लैवल एजेंटों की नियुक्ति की जाए।
इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, कानूनगो दीपक कुमार, कानूनगो लखबीर सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी से जयराम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, रघु टंडन, सी.पी.आई(एम) से बलविंदर सिंह, गुरमेज सिंह व बहुजन समाज पार्टी से मदन सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में सैकड़ों नम आंखों से प्रदीप कटारिया को दी गई अंतिम विदाई : ऑस्ट्रेलिया में दो ट्रकों की टक्कर में प्रदीप की हुई थी मौत

गढ़शंकर : गांव पिपलीवाल (बीनेवाल) के प्रदीप कटारिया (25) पुत्र जोगिंदर पाल कटारिया की ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी प्रदीप कटारिया डेड वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग के नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत लहर: दीवान की बघेल से प्रभावशाली मुलाकात

समराला, 9 जनवरी: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैली के दौरान लुधियाना शहरी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव...
article-image
पंजाब

7 साल किया इंतजार, बेटे ने कुछ इस तरह किया हिसाब बराबर – गैंगस्टर सोनू मोटा का कत्ल

अमृतसर :  गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोलियां मंगलवार शाम को मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीटीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!