वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

by

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और उसे तोड़ने लगा ।  जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने देखा उसे तुरंत हिरासत में लिया. इसके बाद पूछताछ करने पर वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने लगा।

ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की है। यहां के ज्वालापुर विधानसभा इलाके के बूथ नंबर 126 पर एक बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था। पहले तो वह शांति से लाइन में खड़ा रहा फिर जैसे ही वह वोट डालने के लिए अंदर पहुंचा तो डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाया और जोर से जमीन पर पटक दिया. इससे मशीन टूट गई।

सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया
बुजुर्ग की हरकत देखकर पोलिंग बूथ पर अफरा-तफरी मच गई। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत अंदर आए और बुजुर्ग को रोकने लगे। उसे पकड़कर पूछा गया तो वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने लगा। इसके बाद आरोपी को पास ही स्थित पुलिस चौकी ले जाया गया है। बुजुर्ग मतदाता जोर-जोर से चिल्लाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 गांव के 53 प्रभावितों में वितरित की आपदा राहत राशि : आपदा प्रभावितों के लिए आगे आने वाले दानी सज्जनों का आभार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों को बांटें चेक, नेता प्रतिपक्ष ने शिव शरण श्री राम लंगर समिति घुमारवीं के सेवादारों को किया सम्मानित एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष...
article-image
पंजाब

लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का ओंकार चाहलपुरी को अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक किया नियुक्त

गढ़शंकर : भाजपा ने वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह चाहलपुरी को लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अतिरिक्त संयोजक तथा संजीव कटारिया को गढ़शंकर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि ओंकार...
पंजाब

बदमाशों का हमला: खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की

समराला : कार वर्कशॉप में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की। वर्कशॉप के मालिक सन्नी पवार ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!