वोट के अधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं रही आगे

by

जिले में सफलातपूर्वक हुआ 68.66 प्रतिशत मतदान: जिला चुनाव अधिकारी
होशियारपुर 21 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब विधान सभा चुनाव-2022 के लिए जिला होशियारपुर में सफलतापूर्वक मतदान मुकम्मल हो चुका है, जिसके लिए वोटर व चुनाव स्टाफ बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक मतदान के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का सहयोग भी प्रशंसनीय रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में 68.66 प्रतिशत वोटिंग हुई।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां में 1,41,481(69.72 प्रतिशत), दसूहा 1,31,816(66.90 प्रतिशत), उड़मुड़ 1,24,166(68.60 प्रतिशत), शाम चौरासी 1,23,083(69.43 प्रतिशत), होशियारपुर 1,27,089(65.92 प्रतिशत), चब्बेवाल 1,14,992(71.19 प्रतिशत) व गढ़शंर विधान सभा क्षेत्र में 1,21,646(69.40 प्रतिशत) वोटरों ने वोट पोल की। उन्होंने बतायाकि वोट के अधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों में 4,46,475 महिलाओं ने अपना मतदान किया, जबकि 4,37,779, पुरुषों की ओर से वोट के अधिकार का प्रयोग किया गया। इसके अलावा 19 थर्ड जैंडर की ओर से भी मतदान किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की पंजाब विधान सभा चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जहां जागरुकता अभियान शुरु किया गया था, वहीं पिंक रंग में रंगे हर विधान सभा क्षेत्र में पिंक बूथ भी बनाए गए थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि वोट प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद ई.वी.एम्ज को सख्त सुरक्षा प्रबंधों में स्ट्रांग रुमों में शिफ्ट करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अलग-अलग पार्टियों के 65 उम्मीदवा चुनाव लड़ रहें व अब वोट प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद गिनती 10 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां से 8, दसूहा से 10, उड़मुड़ से 9, शाम चौरासी से 7, होशियारपुर से 8, चब्बेवाल से 11 व गढ़शंकर से 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
श्रीमती रियात ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत मुताबिक गिनती प्रक्रिया को सफल बनाने केलिए जहां संबंधित स्टाफ नियुक्त किया गया है, वहीं स्ट्रांग रुमों की सुरक्षा पक्ष से भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी की गिनती आई.टी.आई. होशियारपुर में होगी व बाकी के 6 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में कर्मचारियों ने 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं

गढ़शंकर, 17 जुलाई  :  पंजाब वेतनमान बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर तहसील गढ़शंकर के कर्मचारियों ने गांधी पार्क गढ़शंकर में 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

वेदांत कुटिया भाम में वार्षिक भंडारा 9 मार्च को करवाया जाएगा : महंत बलजीत दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम के वेदांत कुटिया में संत विश्वानंद जी, ब्रह्मानंद जी और संत मोहन दास जी की याद को समर्पित वार्षिक भंडारा महंत बलजीत दास जी की ओर...
article-image
पंजाब

बजट में महिलाओं को ₹1,100 की मासिक पेंशन और सभी फसलों पर एमएसपी के आप के वादे का कोई जिक्र नहीं : विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को कहा कि राज्य चुनाव से पहले दी गई आम आदमी पार्टी की गारंटी मंगलवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा...
article-image
पंजाब

एक्सईएन गुरप्रीत बुट्टर सस्पेंड : आय से अधिक संपत्ति मामले में है फरार

बठिंडा : नगर निगम बठिंडा के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे है।  स्थानीय अदालत और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से...
Translate »
error: Content is protected !!