वोट चोरी’ के मामले के बीच हुए फरार : माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार ?

by

नई दिल्ली : कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर एक ओर देश में हंगामा मचा हुआ है, तो दूसरी ओर निर्वाचन आयोगे के पूर्व चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर राजीव कुमार के देश छोड़कर जाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं।

लोग सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे क‍ि आख‍िर वे कहां हैं? वहीं, कुछ लोग दावा कर रहे क‍ि राजीव कुमार देश छोड़कर माल्‍टा में जा बसे हैं।

आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव राजीव कुमार की निगरानी में हुए थे। इसके बाद फरवरी 2025 में उन्‍होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। इन्हीं चुनावों को लेकर राहुल गांधी और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता लगातार ‘वोट चोरी’ का दावा कर रहे हैं।

EC पर ‘वोट चोरी’ के आरोप

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए लोकसभा चुनावों में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए थे, जिसके बाद राजीव कुमार सुर्खियों में आ गए थे। क्योंकि उस समय राजीव कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त थे। इन आरोपों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।

सामने आ गई पूरी असलियत

सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दावा कर रहे हैं कि राजीव कुमार भारत छोड़कर माल्टा में बस गए हैं और वहां की नागरिकता ले ली है। लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि राजीव कुमार कहीं नहीं गए हैं। वह भारत में ही हैं। ऐसी ही जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई को भी मिली है।

क्यों और कैसे फैली अफवाह

एक्स पर कई यूजर्स ने दावा किया पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत छोड़कर माल्टा में बस गए। क्यों? क्या राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान ने उनकी रातों की नींद उड़ा दी? इसके बाद सोशल मीडिया पर और भी ऐसे ही तमाम दावे वाले पोस्ट सामने आए। इनमें विपक्षी नेता भी शामिल हैं।

अन्य यूजर्स ने बयां की सच्चाई

वहीं, दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे अफवाह बताते हुए भी पोस्ट किए। एक यूजर ने लिखा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के माल्टा जाने का कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है। यह सोशल मीडिया पर बस एक अफवाह है। एक अन्य यूज़र ने लिखा, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत में हैं और उन्होंने देश नहीं छोड़ा है।

पूर्व CEC ने कराए 31 चुनाव

राजीव कुमार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनावों का संचालन किया, जिसमें 2024 का लोकसभा चुनाव भी शामिल है। उनके नेतृत्व में कई सुधार लागू किए गए, जैसे मतदाता पंजीकरण के लिए चार तिथियों का प्रावधान, ईआरओनेट 2.0 के माध्यम से मतदाता सूचियों का डिजिटलीकरण और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए ‘मिथक बनाम वास्तविकता’ रजिस्टर की शुरुआत।

राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोपों ने राजीव कुमार को विवादों में ला दिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा और मांग की कि राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर एक त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची तैयार की गई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

1 लाख10 हजार ठगे, ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज : विदेश में महिलाओं को जायदा वेतन लालच देकर,

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने विदेश में महिलाओं को जायदा वेतन का लालच देकर एक लाख दस हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आशा रानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्टों की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी कर सरकार ट्रस्ट को कर रही मजबूतः ब्रम शंकर जिंपा

   7.73 एकड़ में राजीव गांधी एवेन्यू नाम से जल्द ही स्थापित की जाएगी नई रिहायशी स्कीम, सरकार से मिली मंजूरी होशियारपुर, 15 जुलाईः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी की बंकरमैन कंपनी ने दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए उपाय किए पेश

कंपनी के निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की पेश भारत के बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्याओं के हल होने का किया दावा तारा, बद्दी :  देश की...
Translate »
error: Content is protected !!