व्हाट्सएप कॉल से 76 लाख की ठगी, पूर्व आईएएस अधिकारी ने सुनाई आपबीती

by

अमृतसर, 25 दिसंबर । पंजाब में रिटायर्ड अधिकारी लगातार साइबर ठगों के निशाने पर हैं। पिछले दिनों पूर्व आईजी अमरजीत सिंह चहल ने कथित तौर पर ठगी का शिकार होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस घटना के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी हरजिंदर सिंह चहल सामने आए हैं, जिनके साथ तकरीबन 76 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वह अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए उनके पैसों को वापस कराए। पूर्व आईएएस अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान साइबर ठगी के पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की वजह से मुझे काफी नुकसान हुआ है। पिछले साल सितंबर में उनके साथ 76 लाख रुपए की ठगी हुई थी, लेकिन अभी तक उनका पैसा वापस नहीं लौटा है।

उन्होंने कहा, “मुझे एक व्हाट्सएप कॉल मिली थी। अपराधियों ने मुझे अपने झांसे में फंसाया था। इतने सवाल पूछे कि सोचने-समझने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं दिया। स्थिति ये हो चुकी थी कि जो चीजें वह मांगते रहे, मैं उन्हें देता चला गया।”

पूर्व अधिकारी ने आगे कहा, “व्हाट्सएप कॉल पर अपराधियों ने उन्हें पैसों की वेरिफेकशन के बहाने तीन अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। जब मुझे शक हुआ कि मेरे साथ ठगी हुई है तो मैंने बैंक से संपर्क किया।” उन्होंने आरोप लगाए कि बैंक मैनेजर ने इस साइबर फ्रॉड को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अगर बैंक की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया होता तो काफी रकम को बचाया जा सकता था।

हरजिंदर सिंह चहल ने कहा, “मैं अधिकारियों से गुजारिश करता हूं कि वे इसे वापस पाने में मेरी मदद करें और दूसरों को भी इसका शिकार होने से बचाएं।”

बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व आईजी अमरजीत सिंह चहल ने खुद को गोली मारी थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए। बाद में एक तथाकथित नोट से अमरजीत सिंह के साथ करीब 8 करोड़ रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करियाने की दुकानों पर भी मिलेगी सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाएं !

नई दिल्ली : भारत में अब सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाओं को जनरल स्टोर्स पर बेच जाने की अनुमति दी जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक समिति बनाई...
article-image
पंजाब

पुलिस का नशा विरोधी अभियान, नुक्कड़ नाटक खेला

होशियारपुर :जिला पुलिस की ओर से नशा विरोधी अभियान के तहत आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी बबनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस...
article-image
पंजाब

म्हरोवाल में टीबी बीमारी का सर्वे शुरू : हर घर मे किया जाएगा टीबी के प्रति जागरूक…. डॉ रघवीर सिंह।

गढ़शंकर – भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल सर्जन होशियारपुर व सीनियर मेडिकल अफसर पोसी डॉ रघवीर सिंह की अगुवाई में पीएचसी पोसी के अधीन पड़ते गांव म्हरोवाल में टीबी...
article-image
पंजाब

क्वांटम पेपर मिल द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की मांग : गांवों के लोगों ने दी थी सांसद को शिकायत

सांसद मनीष तिवारी ने लिखा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र गढ़शंकर/होशियारपुर, 3 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर पेपर...
Translate »
error: Content is protected !!