शंभू-खनौरी सीमा पर धरने में बैठे किसानों को हटाने का विरोध, पंजाब में तनाव; मान सरकार को चेतावनी – किसानों के खिलाफ भाजपा व आप ने हाथ मिलाया : खरगे

by
बठिंडा :  शंभू और खनौरी सीमा पर किसानों के धरने से हटाने के बाद राज्यभर में तनाव का माहौल है। किसानों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए हैं। किसानों ने बठिंडा में पुलिस हिरासत में रहते हुए थाने की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया। किसानों ने पंजाब सरकार पर धोखा देने और किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है।
किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम : तरनतारन में किसानों ने डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया। सुनाम में भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने केंद्र और पंजाब सरकार के पुतले फूंके व लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। जगरांव में किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। शंभू सीमा खुलने से उद्योग जगत में खुशी की लहर है, क्योंकि 13 महीने के धरने से व्यापार ठप्प होने की कगार पर था। उद्योगपतियों ने सरकार से किसानों की मांगों को पूरा करने की अपील की है।
किसानों के खिलाफ भाजपा व आप ने हाथ मिलाया : खरगे
नई दिल्ली। शंभू और खनौरी सीमा खाली करने और राजमार्ग को यातायात के लिए खोलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा व आप दोनों ही किसानों की अपराधी रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर कहा, दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाताओं के खिलाफ आपस में हाथ मिला लिया है।
सिंघु सीमा से कंक्रीट के बैरिकेड हटाने शुरू
किसानों के दिल्ली कूच के बाद सिंघु बाॅर्डर पर लगे कंक्रीट के बैरिकेड को 13 माह बाद हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सिंघु बाॅर्डर स्थित दोनों कैरिज-वे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि 27 फरवरी 2024 को दोनों कैरिज-वे की दोनों तरफ की दो लेन और सर्विस लेन को वाहनों के लिए खोल दिया था। ऐसे में अब दिल्ली से कुंडली जाने वालों को राहत पहुंचेगी और बिना जाम के निकल सकेंगे।
हरियाणा से सटे पंजाब के शंभू व खनौरी बाॅर्डर के खुलने के बाद बृहस्पतिवार को सिंघु बाॅर्डर से भी बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया गया। क्रेन के जरिये बृहस्पतिवार सुबह से कैरिज-वे पर लगे जर्सी बैरियर और कंक्रीट के बैरिकेट को हटाने का काम शुरू किया। बाहरी उत्तरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमेंट के जर्सी बैरियर को हटाने का काम अगले तीन से चार दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद 11 फरवरी 2024 को सिंघु सीमा से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। हरियाणा की तरफ जाने वाली सड़क के दोनों तरफ कंक्रीट के बैरिकेड लगाए गए थे। कंटीले तार लगाकर सीमा सील कर दी गई थी, जिससे पैदल यात्रियों को भी यहां से गुजरने में काफी दिक्कत आ रही थी।
27 फरवरी 2024 को सिंघु बाॅर्डर की दोनों सर्विस रोड को खोल दिया गया था, लेकिन यहां स्थित कैरिज-वे की दोनों तरफ की दो-दो लेन ही खोली गई थीं, लेकिन दो लेन पर बैरिकेड लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही मजदूरों ने वहां पहुंचकर बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया।
आम आदमी पार्टी किसानों के साथ : संजय सिंह
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी किसानों के साथ है। पार्टी किसानों के खिलाफ लाए गए तीन कानूनों का विरोध करती है। केंद्र सरकार ने किसानों को गिरफ्तार करने के लिए स्टेडियम मांगा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्टेडियम को जेल नहीं बनने दिया। संसद में आवाज उठाने पर मुझे सदन से निलंबित कर दिया गया।
वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आप हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। केंद्र सरकार के तीन कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निवारण केंद्र सरकार ही कर सकती है। किसानों की मांग करने की सही जगह केंद्र सरकार ही है। किसान अपनी मांगें वहां करें, जहां से केंद्र सरकार सुने, समझे और उत्तर दे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में भाजयुमो नेता हनी कुमार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुवार रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ब्लॉक अध्यक्ष हनी कुमार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक...
article-image
पंजाब

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

माहिलपुर । 26 अगस्त: गढ़शंकर के गांव रामपुर के युवक मनजिंदर सिंह पर 12 अगस्त को कृपाण से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा ने की शमा रौशन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी मेल रोड में स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा ने शमा रौशन...
article-image
पंजाब

गज्जर में पंच के घर पर चली गोलियां : पुलिस ने चार के विरुद्ध किया मामला दर्ज

माहिलपुर – थाना माहिलपुर के गांव गज्जर के पंचायत सदस्य के घर पर रात को हथियारबंद हमलावरों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर व डीएसपी...
Translate »
error: Content is protected !!