शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू : मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा

by

चिंतपूर्णी । शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी नवरात्र मेला शुरू होगा और मेला 8 अगस्त तक चलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। रात को 11-12 बजे तक साफ-सफाई के लिए मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक मां के श्रृंगार और भोग के लिए गर्भगृह बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। दर्शन पर्ची के लिए श्री माईदास सदन पार्किंग, MRC पार्किंग और शंभू बैरियर पर काउंटर स्थापित किए गए हैं।
मेला क्षेत्र को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात रहेंगी। पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगा। डॉग स्क्वायड की व्यवस्था रहेगी। सभी सेक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा को मेला अधिकारी और पुलिस मेला अधिकारी Aएएसपी प्रवीण धीमान को बनाया गया है। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा। इससे निपटने के लिए रिकवरी वैन की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न जगहों पर एलोपैथिक और आयुर्वेदिक मेडिकल पोस्ट की व्यवस्था की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां : रंगोली, मेहंदी, लैमन रेस, जूट बैग रेस और रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी

2 मार्च को चौगान में सैकड़ों महिलाएं एक साथ करेंगी झमाकड़ा लोकनृत्य एएम नाथ।  हमीरपुर 24 फरवरी। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के जारी प्रवास कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

राजपूत सभा गढ़शंकर ने मेवाड़ के महाराणा महेंद्र सिंह के देहांत पर शोक सभा का किया आयोजन

गढ़शंकर :  मेवाड़ के महाराणा महेंद्र सिंह के देहांत पर शोक प्रकट करने के लिए  आज राजपूत सभा गढ़शंकर के प्रधान राणा उदय भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे एक शोक सभा का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!