शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

by

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली
बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित
नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार विधवा तथा एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रूपये का अनुदान देगी ताकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकें। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने शनिवार को नगरोटा बगबां में मुख्यमंत्री शगुन योजना तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत लाभार्थियों के लिए आयोजित चेक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। मुख्यमंत्री शगुन योजना और बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 32 लाभार्थियों को 7,29000 रुपए की राशि के चेक वितरित किए। बाली ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के जोड़ने के लिए भी ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से कई कार्यक्रमों एवं योजनाओं का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सृदृढ़ किया जाएगा तथा महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए उचित कदम भी उठाए जाएंगे ताकि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
इसके उपरांत उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ लोगों को प्राप्त होता है।
इसके उपरांत उन्होंने विकासखंड बड़ोह के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवकों के साथ एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कर्मचारियों को लोगों के कार्यों को सही प्रकार से करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि लोगों के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा, बीडीओ राजेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय कुमार, अधीक्षक नीलकांत चंदेल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर योगेश वर्मा, तहसील वेलफेयर अधिकारी दीपाली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, उपाध्यक्ष सुमित्र मसंद, महासचिव अरुण कटोच, मदन लाल, नरेन्द्र धीमान ,अंजना कुमारी, कुलदीप धीमान,अजय पनियारी, अजय रियार,संतोष, बलदेव, मुकेश,कुंता देवी,निर्मल पराशर आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार : 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार- आकाश राणा

धर्मशाला, 6 जनवरी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण – 17 जनवरी, 2024 से 06 फरवरी, 2024 तक

भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 17 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से आरम्भ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रवेश के लिए ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद आधी रात मैहतपुर पहुंचे डीसी

ऊना (28 अप्रैल)- 27 अप्रैल मध्यरात्रि से बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ई-पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद उपायुक्त ऊना गत रात्रि स्वयं व्यवस्थाएं जांचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!