शब्दों की जंग जारी : मुख्यमंत्री जयराम ने कहा मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेस सरकार बनने का दावा महज ख्याली पुलाव , भाजपा कर रही रिपीट

by

रात को ही बोलते हैं नेता प्रतिपक्ष : सीएम ठाकुर
शिमला 8 जुलाई
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच जारी शब्द बाण थमने का नाम नहीं ले रहै है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष द्वारा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे को ख्याली पुलाव करार दिया है। उनके पंचायत सचिव को कांग्रेस की सरकार बनते ही रेगुलर करने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निहोत्री रात को ही बोलते हैं। बंद कमरे में कैमरे के सामने वे ऐसे बोलना शुरू करते है, जैसे उन्हें लाखों लोग सुन रहे हों।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दर्शाता है कि उनका स्वभाव कैसा है। वह किस कदर मानसिक दबाव में हैं। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है और दोबारा भी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस तो पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी सरकार बनाने के दावे करती थी, लेकिन वहां भी नहीं बनी। अब हिमाचल के सपने देख रहे हैं, लेकिन सभी सपने पूरे नहीं होते।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शिमला के रिज पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 7.64 करोड़ की लागत से खरीदे गए 21 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीते चार सालों में रिकॉर्ड 31 अग्निशमन वाहन मुहैया कराए हैं। इस दौरान प्रदेश में 18 चौकियां और तीन अग्निशमन केंद्र खोले गए हैं। अग्निशमन वाहनों की मदद से साढ़े चार से कार्यकाल में आगजनी की घटनाओं में 1395 लोगों की जान और 5000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति आग की भेंट चढऩे से बचाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल ने स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 लोगों ने उठाया लाभ

एएम नाथ । अर्की, 6 जुलाई। डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, अर्की ने अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल : 3 दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कौन सी तारीख हुई फाइनल

नई दिल्ली : केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संभावित संशोधन विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हवस बुझाने के लिए बुलाई कॉल गर्ल, मोटे पैसे का किया इंतजाम, फिर कम पड़ गए तो…..

 चेन्नई :  इंसान शारीरिक संबंध की भूख के चलते कई बार अनियंत्रित हो जाता है। उस पर एक अजीब सा जुनून सवार हो जाता है, जिससे वह सही और गलत के बीच का अंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
Translate »
error: Content is protected !!