शराब के ठेके पर पेट्रोल बम फेंका : बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम से किया धमाका; इलाके में मचा हड़कंप

by
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में थाना मजीठा के तहत आते फतेहगढ़ चूड़िया रोड स्थित बाजवा अस्पताल के नजदीक रात नौ बजे शराब के ठेके पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंका और फायरिंग भी की। घटना के दौरान हमलावरों के पिस्टल की मैगजीन गिर गई।
जानकारी मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर पुलिस को गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मैगजीन को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। ठेके के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नौ बजे बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने एक बोतल को आग लगाकर ठेके की तरफ फेंक दी। स्टाफ ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इतने में ही हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं।
इसी दौरान आरोपितों की पिस्टल की मैगजीन भी वहीं गिर गई। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे उठा लिया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें सौंप दी। मैनेजर ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके ही कारिंदों को थाने ले गई और बयान कलमबद्ध करवाने को कहा।
मामले की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं पेट्रोल बम के भी कोई सुराग नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर शुक्रवार (14 मार्च) देर रात ग्रेनेड से हमला करने वाले आतंकियों का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ था। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी के मारा गया है। जिसकी पहचान गुरसिदक के रूप में हुई।
ग्रेनेड हमले में मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी और खिड़कियां और दरवाजे टूट गए थे। सोमवार सुबह आरोपियों के बारे में विशेष सूचना मिली। जब एसएचओ छेहरटा ने आरोपी की मोटर साइकिल को रोकने की कोशिश की तो आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी गुरसिदक को गोली लगी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच...
article-image
पंजाब

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा ज़िले का पहला मॉडल कोचिंग सैंटर: ब्रम शंकर जिम्पा

कोचिंग सैंटर में ग्यारहवीं, बारहवीं के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त कोचिंग भविष्य में आई.आई.टी,नीट और जे.ई.ई की भी दी जाएगी मुफ्त कोचिंग होशियारपुर, 24 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
पंजाब

मान सरकार के डिजिटल विजन से ईजी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड : 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

चंडीगढ़ः पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पहल पंजाब की संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है, जिससे पूरे...
Translate »
error: Content is protected !!