शराब घोटाले पा पैसा कहां गया खुलासा करेंगे केजरीवाल बताएंगे 28 मार्च को कोर्ट में : सुनीता केजरीवाल

by

नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता ने बताया कि वह केजरीवाल से मुलाकात करने गई थी। जहां अरविंद केजरीवाल ने उनसे यह बात कही। उधर, दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से संपर्क किया और ईडी हिरासत के दौरान केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर भेजे गए पत्रों की जांच का आग्रह किया।

अरविंद केजरीवाल द्वारा हिरासत से कथित तौर पर आए पत्रों के संबंध में सीपी दिल्ली संजय अरोड़ा के पास एक पुलिस शिकायत दी गई थी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन पत्रों की वास्तविकता निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केजरीवाल के मंत्रियों, आतिशी और सौरभ भारद्वाज की भागीदारी की जांच करने की बात कही, जो इन्हें प्राप्त करने का दावा करते हैं।  उधर, केजरीवाल फिलहाल ईडी की कस्टडी में हैं। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार केजरीवाल से मुलाकात के लिए ईडी ऑफिस जा रही हैं।  सुनीता केजरीवाल के मुताबिक अरविंद ने उन्हें कहा है कि ईडी ने इस कथित शराब घोटाले में 250 से ज्यादा रेड मारी है, लेकिन कहीं कोई पैसा नहीं मिला। हमारे घर पर हुई छापेमारी में मात्र 73 हजार रुपए मिले। सुनीता ने यह भी कहा कि हमारे घर के अलावा संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और कई अन्य व्यक्तियों के घर भी छापेमारी की गई लेकिन कहीं से रुपयो की कोई बरामदगी नहीं हुई।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा है कि वह 28 मार्च को कोर्ट के सामने इस बात का खुलासा करेंगे कि घोटाले का पैसा कहां है। वह सारे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले का पैसा है कहां, केजरीवाल इसका सबूत भी देंगे। सुनीता केजरीवाल के मुताबिक अरविंद ने मुलाकात के दौरान कहा है कि उनका शरीर जेल में है लेकिन आत्मा आप सबके बीच है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालतों से 1383 मामलों का निपटारा

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए साप्ताहिक लोक अदालतें जारी रहेंगी एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले में विशेष राजस्व लोक अदालतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, किसान भवन में आयोजित हुई चुनावी रिहर्सल

एएम नाथ। बिलासपुर, 22 मई: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सदर, बिलासपुर में मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से किसान भवन बिलासपुर में पीठासीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्लड बैग में मिला हजार लीटर बकरी का खून : रेड में खुलासे से हड़कंप… कहां का मामला?

तेलंगाना :  हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर रेड के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देख अधिकारी हैरान हैं। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में युवक की हत्या के बाद भड़का महिलाओं का गुस्सा, फॉरेंसिक टीम पहुंची तो पुलिस का किया विरोध

दाड़ला कॉलोनी में नशेड़ियों की आवाजाही का आरोप; महिलाओं ने कहा—बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई एएम नाथ। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के चौक बाजार स्थित दाड़ला कॉलोनी में शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!