शहबाज शरीफ की फरियाद ने कांग्रेसियों के मुँह पर ताला लगाया : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पहलगाम में पाकिस्तान प्राजोजित आतंकियों द्वारा धरम पूछ कर 26 हिन्दुओं के कत्ल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुसार भारतीय फौज ने जिस तरह केवल 22 मिंट की कारवाई करके पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डे ध्वस्त कर दिए थे। वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात हैं। जब कि सारा देश भारतीय सेना की इस कारवाई की प्रशंसा कर रहा हैं। कांग्रेस व इंडी गठबंधन के कुछ अन्य दल इस पर भी राजनीति करने लगे तथा भारतीय सेनाओं की बहादुरी को नकार कर बेबजह सबाल पूछने लगे कांग्रेस के राहुल गांधी व अन्य प्रवक्ता बार-बार केंद्र सरकार से पूछ रहे हैं कि इस कारवाई के दौरान भारतीय सेना द्वारा कितने पाकिस्तान के लड़ाकू जहाज गिराए गए व उन्हें क्या नुकसान पहुंचाया गया। पाकिस्तान की फरियाद पर केंद्र सरकार ने युद्ध को टाल कर एक बहुत अच्छा कार्य किया परन्तु कांग्रेसी नेता इस पर भी राजनीति कर रहे हैं व कह रहे हैं कि युद्धबंदी अमरीकी राष्ट्रपति के दबाव के अंतर्गत की गई। भारतीय सेनाओं के अधिकारी स्पष्ट बता चुके हैं कि भारतीय सेना का ना कोई लड़ाकू विमान ध्वस्त हुआ और ना ही कोई पाईलट की जान गई हैं। सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया हैं कि पाकिस्तान की फरियाद पर ही युद्ध विराम हुआ है ना कि अमेरिकी दबाव के कारण। अमेरिका के राष्ट्रपति भी अंततः यह मान चुके हैं कि उन की इस युद्ध विराम में कोई भूमिका नहीं थी परन्तु कांग्रेस इन मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रही थी , अब जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के आगे फरियाद कि है कि आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर बातचीत करके हल निकालना चाहते है तो इस से स्पष्ट होता है कि कांग्रेसी नेता बेवजह बयानबाजी करके देश तथा भारतीय सेनाओं को बदनाम कर रहें थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा की गई बातचीत के लिए ताजा फरियाद से कांग्रेसियों के मुँह पर अब ताले लग गए तथा जनता में उनका देश विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक : चयन परीक्षा वाले 12 शिक्षण संस्थानों में 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा

होशियारपुर, 28 अप्रैल- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 29 अप्रैल 2023, शनिवार को होशियारपुर जिले के विभिन्न 12 केंद्रों में हो रही है। इसे देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 29...
article-image
पंजाब

गांव बीहडा के लख दाता लाला वाला पीर के स्थान पर वार्षिक मेला 22 मई को करवाया जाएगा/तनू खान *इस वार्षिक मेले में प्रमुख कलाकार शामिल होकर अपने गीतों कव्वालियों द्वारा बाबा जी के चरणों में हाजरी लगवाएंगे : तनू खान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव बीहडा के लख दाता लाला वाला पीर के स्थान पर वार्षिक मेला 22 मई को करवाया जाएगा इस संबंधी जानकारी देते हुए लेखक कलाकार तनू खान ने...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest All

Phagwara /Daljeet Ajnoha/May 15 :  Rajinder Singh Chandi, Rural Area In-charge of Shiromani Akali Dal (SAD) for Phagwara, conducted a special tour of the Banga constituency ahead of the upcoming municipal corporation elections. On...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का मामला : मैनेजर निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

चंडीगढ़  :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मोहाली स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!