शहरी निकाय चुनाव : 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अब 118 उम्मीदवार मैदान में : 17 मई को 28,281 मतदाता करेंगे मतदान, 283 युवा पहली बार डालेंगे वोट

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 6 मई. शहरी स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिला ऊना में नामांकन-पत्र वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद अब जिले के छह शहरी निकायों में कुल 118 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट, अंब, टाहलीवाल, दौलतपुर चौक तथा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा और संतोषगढ़ में 17 मई को मतदान होगा, जबकि 31 मई को मतगणना की जाएगी। इन निकायों में कुल 28,281 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 14,197 पुरुष और 14,094 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि 283 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जबकि एक थर्ड जेंडर मतदाता भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाएगा।
उन्होंने बताया कि चुनावों के सफल संचालन के लिए जिले में 48 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन के पास कुल 108 ईवीएम उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में प्राप्त 60 नई ईवीएम तथा पूर्व से उपलब्ध 48 मशीनें शामिल हैं। निर्धारित संख्या में मशीनों का उपयोग मतदान केंद्रों पर किया जाएगा, जबकि शेष को रिजर्व रखा जाएगा ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत मैहतपुर-बसदेहड़ा से सर्वाधिक 8, नगर परिषद संतोषगढ़ और नगर पंचायत अंब से एक-एक, नगर पंचायत टाहलीवाल तथा नगर पंचायत गगरेट से तीन-तीन और नगर पंचायत दौलतपुर चौक से दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए।
नगर पंचायत मैहतपुर-बसदेहड़ा से सर्वाधिक 8 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इनमें वार्ड नम्बर-8 से हरदीप सिंह, राकेश कुमार और बलराम कुमार, वार्ड नम्बर-2 से कमलेश, वार्ड नम्बर-5 से बलविंद्र सिंह और मक्खन सिंह, वार्ड नम्बर-6 से अंजना कुमारी और वार्ड 7 से सतनाम कौर शामिल हैं।
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नम्बर-4 से प्रवीन प्रभाकर ने नामांकन वापस लिया। नगर पंचायत अम्ब के वार्ड नम्बर-2 से नीलम देवी ने अपना नाम वापस लिया।
नगर पंचायत टाहलीवाल से 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जिनमें वार्ड नम्बर-1 से सुषमा कुमारी, वार्ड नम्बर-3 से सुनीता कुमारी तथा वार्ड नम्बर-5 से रजनी देवी शामिल हैं।
इसी प्रकार, नगर पंचायत गगरेट से भी 3 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, जिनमें वार्ड नम्बर-5 से कांता देवी, वार्ड नम्बर-1 से सज्जन शर्मा तथा कुसुम लता शामिल हैं।
वहीं, नगर पंचायत दौलतपुर चौक से 2 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए, जिनमें वार्ड नम्बर-6 से अनामिका तथा वार्ड नम्बर-3 से सुषमा रानी शामिल हैं।
उपायुक्त ने कहा कि चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही उपायुक्त कार्यालय परिसर में निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग कक्ष भी स्थापित किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से मिला एक व्यक्ति का शव

एएम नाथ। रामपुर :  शिमला की तहसील रामपुर के धमनी क्षेत्र में पानी के टैंक से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार थाना रामपुर को शनिवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार पद होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे

ऊना, 8 अगस्त – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने ड्रग तस्करों के प्रति ‘अनावश्यक ढील’ दिखाई..जिसके परिणामस्वरूप ओवरडोज के कारण 66 मौतें हुई

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बढ़ते नशे के खतरे को रोकने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – DC जतिन लाल

ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को...
Translate »
error: Content is protected !!