शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना उद्देश्य: सांसद मनीष तिवारी

by

गांव गरचा में लोगों से बैठक की
नवांशहर 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना उनका उद्देश्य है और इसके लिए वह लगातार अपने एम.पी कोटे से ग्रांट देकर या फिर केंद्र या राज्य स्तर की स्कीमों के जरिए विकास की जरूरतों को पूरा करते रहे हैं।
गांव गरचा में एनआरआई अमरजीत सिंह गरचा के निवास पर एक बैठक को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि विकास ही लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकता है और इसके लिए शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना जरूरी है। उनके द्वारा अपने एम.पी कोटे से ग्रांटों के जरिए गांवों में विकास के लिए प्रोजेक्ट लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, जिनमें स्कूलों में सुधार, सड़कों, गलियों व नालियों का निर्माण, कम्युनिटी सेंटर, जिम इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने सेहत सुविधाओं में सुधार के लिए एंबुलेंस, डिस्पेंसरी इत्यादि के लिए भी ग्रांट जारी की हैं। जबकि राज्य व केंद्र सरकारों से लाए गए विभिन्न विकास प्रोजेक्ट अलग से हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर आने वाले समय में भी जारी रहेगा।
इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना। इससे पहले, उन्होंने पंजाब के विकास में एनआरआई भाईचारे के योगदान की प्रशंसा की, जो मीलों दूर रहकर भी अपनी मिट्टी से जुड़ा हुआ है।
बैठक में अन्य के अलावा, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, सुरजीत सिंह सियोता, कुलवीर सिंह, तीर्थ बुर्ज टहल दास, शुभ सैनी, सतपाल नँगल जट्टा, बल्ली चकदाना एनआरआई, गैरी मल्लपुर, रघवीर सिंह सरपंच, हैप्पी गरचा युवा नेता, मक्खन भरता, सुखविंदर धावा, जोगा सिंह गरचा, बलवीर सिंह, जसविंदर चकदाना, राजवीर बेगोवाल, महिंदर सिंह सैनी, परमजीत सिंह पम्मा, अमरीक चकदाना, डॉ इकबाल सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
पंजाब

सीएचओ, स्टाफ नर्सों व आशा सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण : हेल्थ वेलनेस सेंटरों में शुरू होगा सीसीपी केयर कंपेनियन प्रोग्राम कार्यक्रम : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग केयर कंपेनियन प्रोग्राम का विस्तार करने जा रहा है।सीसीपी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्टाफ नर्सों को यह जानकारी देते हुए आम आदमी क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैंकर माफिया पर यदि सरकार ऐक्शन नहीं ले रही,तो दिल्ली पुलिस को इसके लिए आदेश दिया जाए : सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची अरविंद केजरीवाल सरकार को बुधवार को अदालत के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पानी की बर्बादी और टैंकर माफिया को लेकर फटकार लगाते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती 2025 – 529 पुरुष एवं 268 महिला प्रतिभागी शारिरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण

रोहित जसवाल। ऊना : जिला ऊना मे दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस भर्ती 2025 आयोजित हुई। जिसमें कुल 5113 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें 3704 पुरुष प्रतिभागी...
Translate »
error: Content is protected !!