शहर की सड़कों पर बलात्कार के आरोपियों ने निकाला विजय जुलूस : गैंगरेप के 7 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद

by

कर्नाटक के बहुचर्चित हावेरी गैंगरेप केस में आरोपियों को जमानत मिलते ही ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने कानून और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोपियों को जेल से रिहा होते ही फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया और शहर की सड़कों पर बकायदा एक जुलूस निकाला गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुया वायरल   : हावेरी की सब-जेल से अक्की अलूर कस्बे तक निकले इस रोड शो में पांच गाड़ियों का काफिला और 20 से ज्यादा समर्थक शामिल थे। इस दौरान अफताब चंदनाकट्टी, मदर साब मंडक्की, सामिवुल्ला लालनावर, मोहम्मद सादिक, शोएब मुल्ला, तौसीफ चोटी और रियाज सविकेरी – इन सातों मुख्य आरोपियों ने नगर के मुख्य रास्तों से खुलेआम जुलूस निकाला।

कोर्ट ने दी जमानत , पीड़िता नहीं कर सकी पहचान :    हावेरी सेशंस कोर्ट से इन सभी को ज़मानत तब मिली जब पीड़िता अदालत में उनकी स्पष्ट पहचान नहीं कर सकी। लेकिन ज़मानत मिलते ही जिस तरह का ‘विजयी जुलूस’ निकाला गया, उसने कानून के प्रति गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना कब और कैसे घटी?  …मामला जनवरी 2024 का है, जब पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसे गैंगरेप का शिकार बनाया गया। वह और उसका साथी, जो एक अंतरधार्मिक संबंध में थे, होटल में ठहरे हुए थे, जहां आरोपियों ने उन पर हमला किया। इसके बाद महिला को होटल से जबरन ले जाया गया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और फिर एक लॉज के पास फेंक दिया गया।

जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें : जांच में यह बात भी सामने आई कि कुछ आरोपी पहले से ही हिंसा और मोरल पुलिसिंग के मामलों में शामिल रहे हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें पीड़िता के अपहरण और हमले के दृश्य देखे जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस नए वीडियो पर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है और संभव है कि स्वतः संज्ञान (suo moto) लेकर कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के प्रयासों से महिला मतदाता लिंग अनुपात में वृद्धि दर्ज

एएम नाथ। शिमला : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने आज यहां कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती उसमें महिलाओं की भागीदारी से तय होती है। भारत निर्वाचन आयोग निरंतर प्रयास कर रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बगस्याड़ के खनेरी व खुनागी गांव में आपदा से प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां खनेरी में 25 और सुराह में 40 आपदा प्रभावितों को व्यापार मंडल चैलचौक के सौजन्य से राशन किटें वितरित की। वहीं उन्होंने इन प्रभावित गांवों के...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

sex cafe choi Trong cuộc sống hiện đại hiện nay, thư giãn giải trí sẽ vươn lên là thành một trong phần lớn phần đề nghị buộc phải bao gồm thiếu cùng ít đa...
Translate »
error: Content is protected !!