शहर में तिरंगा मार्च निकाल कर निमिशा मेहता एवं वर्करों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

by

गढ़शंकर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री निमिशा मेहता एवं वर्करों द्वारा गढ़शंकर में तिरंगा मार्च निकाला गया। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर युवाओं एवं इलाके के गणमान्य लोगों का इक्टठा निमिशा मेहता के बंगा रोड स्थित निवास स्थल से रवाना हुआ। तिरंगा मार्च बाजार में से मार्च करते हुए बस स्टैंड के समीप स्थापित शहीद भगत सिंह के बुत तक पहुंच कर मुकम्मल हुआ। मार्च के दौरान निमिशा मेहता एवं वर्करों द्वारा देश भक्ति के नारे लगाए गए एवं शहीद भगत सिंह के बुत को पुष्पमालाएं पहनाईं। निमिशा मेहता ने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत हमें आजादी मिली है, उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। उनकी ख्वाहिश है कि भारत के 100वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत बने। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई हर घर तिरंगा मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस लहर से देश भर में युवा पीढ़ी के भीतर देश प्रेम के जज्बे को मजबूती मिली है और उनमें देश के लिए एक नई उमंग जागृत हुई है।
फोटो 134 निमिशा मेहता की अगुआई में निकाला तिरंगा मार्च।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी : NIA और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की जा तैयारी रही है। गत दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला संशोधित महंगाई भत्ता : 7.5 लाख कर्मचारी-पेंशनर इंतजार में…कर्मचारियों के लिए DA इतना अहम क्यों जानिए.

चंडीगढ़ :  पंजाब में महंगाई भत्ते को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कर्मचारी संगठनों की लगातार मांग और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अनुकूल फैसलों के बावजूद राज्य सरकार ने नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गलत दावा किया तो हर प्रोडक्ट पर 1 करोड़ जुर्माना लगा देंगे : सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के प्रति किया आगाह

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हर्बल उत्पादों का कारोबार करने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दवाओं के बारे में विज्ञापनों में ‘झूठे’ और ‘भ्रामक’ दावे करने के...
article-image
पंजाब

युवक सेवाएं विभाग ने करवाए रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले

होशियारपुर, 20 सितंबर: युवक सेवाएं विभाग की ओर से रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले डी.ए.वी. कालेज में करवाए गए। जानकारी देते हुए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग दविंदर सिंह ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!