शहर में लगे गंदगी का ढेर सरकार की अव्यवस्था की खोल रहें हैं पोल : तीक्ष्ण सूद

by

: सरकार जिद छोड़ कर सफाई कर्मियों की मांगे मान कर उन्हें काम पर लोटाए : सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि भारत में शरद कालीन त्योहार विशेष तौर पर सफाई के लिए महत्व रखते हैं। क्योंकि बरसात के बाद गंदगी से कई तरह की महामारियां फ़ैल सकती हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ राम लीला उतसवों का पूरे शहर में जोर हैं। दूसरे तरफ स्थान-स्थान पर बड़े-बड़े गंदगी के ढेर ना केवल उतस्वों के रंग में भंग डाल रहे हैं, परन्तु सरकार की कारगुजारी की पोल भी खोल रहें हैं। उन्होंने कहा हैं कि नगर में सफाई व्यवस्था बड़े सचारू ढंग से चल रही थी परन्तु पता चला हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने दिल्ली के चहेते ठेकेदारों के जरिए नगर निगम के खजानों पर लूट मचाने के लिए सफाई व्यवस्था को ठेके पर दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ठेके की ज्ञात रकम इतनी बड़ी हैं कि उससे नगर निगम का पूरा बजट तो डगमगा जाएगा ही परन्तु स्थानीय निवासी कच्चे सफाई सेवकों की आशायों पर भी पानी फिर जाएगा, क्योंकि वह पिछले 20-25 वर्ष से पक्के होने की आशा में काम कर रहें हैं। इतना ही नहीं रिटायर्ड होने वाले पक्के कर्मचारियों के पद भी आगे के लिए खत्म हो जाएगे। अगर इसका किसी को लाभ होगा तो वह दिल्ली बैठे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आकाओं को होगा जो कभी लैंड पूल्लिंग के नाम पर , कभी चढ़दी कला/ रंगला पंजाब के नाम पर पैसे इकठे करने के बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की मांगे बिलकुल जायज हैं तथा भारतीय जनता पार्टी समेत पूरा शहर उनके समर्थन में खड़ा हैं। श्री सूद ने कहा कि सरकार ने अभी तक किसी नगर निगम को एक पैसा भी विकास कार्यों के लिए नहीं दिया परन्तु उन के विधायक या उन के नेता नगर निगम के फंडों से चलने वाले विकास कार्यों के नींव पत्थर रख कर बेबजह वाहवाही लूटने में लगे हैं। शहर भर की सड़कों का बुरा हाल हैं तथा अन्य शहरी सुविधाए भी नदारद हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व मेयर शिव सूद व जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि सरकार ने अगर जल्दी ही सफाई सेवकों की मांगों का समाधान ना किया तथा शहर में सफाई ना करवाई तो भाजपा को भी उसके खिलाफ रणनीति बनानी पड़ेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Due to the all-round performance

Dhruvika Seth, Vanshika, Surabhi dismissed 4, 3 and 2 Kapurthala players on each day Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 11 : Under-19 Women’s Inter-District Cricket Tournament organized by Punjab Cricket Association, the team defeated Kapurthala team...
article-image
पंजाब

शिवसेना में शामिल हुए राहुल अग्निहोत्री – पंजाब में सनातन धर्म को टारगेट किया जा रहा –  मिकी पंडित

गढ़शंकर।  शिवसेना पंजाब की एक महत्वपूर्ण बैठक गढ़शंकर में राहुल अग्निहोत्री के निवास स्थान पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना पंजाब के युवातर भारत प्रमुख मिक्की पंडित ने कहा कि पंजाब में...
पंजाब

रास्ते में घेर कर हमला करके हत्या की कोशिश करने समेत विभिन्न धराओं तहत मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेर कर मारपीट करने तथा उसकी हत्या की कोशिश करने में उसके गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करके उसके 8-10 अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

15,16,17 को बंद रहेंगे स्कूल …. 3 छुट्टियां

चंडीगढ़ । अगस्त के महीने छुट्टियों की भरमार है, क्योंकि इस महीने में एक साथ तीन दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में जो लोग कहीं घूमने-फिरने की सोच रहे हैं वे...
Translate »
error: Content is protected !!