शहीदी दिवस पर रखा दो मिनट का मौन

by
ऊना, (30 जनवरी) – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि और शहीदी दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर, ऊना में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि शहीदी दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध नाम है जिन्हें राष्ट्रपिता के नाम से पुकारा जाता है। राघव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में यह दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उपायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश में ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर उन वीर सपूतों को याद किया जाता है जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष के दौरान अपने प्राणों तक न्योछावर कर दिया।
इस अवसर पर एडीसी ऊना डॉ अमित शर्मा, सहायक आयुक्त रेखा कुमारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का कायल है हिंदुस्तान : जयराम ठाकुर

जय राम ठाकुर बोले, मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे बॉर्डर पर,अपने संबोधन से दिया बड़ा संदेश एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

250 करोड़ मांगे वित्त आयोग से डिप्टी स्पीकर आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने के लिए

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपाध्यक्ष आवास और ओल्ड मैट्रोपोल को बदलने का सुझाव 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष को दिया है। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डा....
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने की मुख्यमंत्री की घोषणा को विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने बताया झूठा वादा 

एएम नाथ। शिमला :    भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। जिस प्रकार...
Translate »
error: Content is protected !!