शहीदे आजम भगत सिंह के साथी पंडित किशोरी लाल की 34 वी बरसी मनाई

by

सीपीआईएम नेताओं ने भेंट की श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि।
गढ़शंकर, 11 जुलाई : मंगलवार को शहीदे आजम भगत सिंह के इंकलाबी साथी पंडित किशोरी लाल की 34वी बरसी डॉ भगत हाल में कैप्टन करनैल सिंह की प्रधानगी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कामरेड गुरनेक सिंह भजल राज्य सचिव सदस्य, कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू राज्य कमेटी सदस्य ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें होशियारपुर जिले पर गर्व है कि शहीदे आजम भगत सिंह के इंकलाबी साथी पंडित किशोरी लाल इस जिले के धर्मपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित जी युवाओं, किसानों व मजदूरों के संघर्ष में लगातार हिस्सा लेते रहे। उन्होंने कहा कि पंडित किशोरी लाल ने आजादी की लड़ाई में अपनी जिंदगी के 24 वर्ष जेल में बिताए थे और वह सीपीआई(एम) के राज्य सचिव सदस्य थे। वक्ताओं ने कहा कि 11 जुलाई 1990 को पंडित जी खालसतानियो के हाथों में शहीद हुए कामरेड करतार चंद के शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के लिए माधोपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते मे उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें उनकी जान चली गई। वक्ताओं ने कहा कि देश मे फासीवादी ताकतों, एक सिवल कोड के विरुद्ध संघर्ष करना ही पंडित किशोरी लाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान कामरेड हरभजन सिंह अटवाल, कैप्टन करनैल सिंह, शेर जंग बहादुर सिंह, प्रेम सिंह राणा, प्रेम सिंह प्रेमी, कश्मीर सिंह भजल, जुझार सिंह मट्टू सरपंच, चरनजीत सिंह मट्टू, बख्शीश सिंह दियाल, करनैल सिंह दियाल, बलराज पंडित, रेशम सिंह भजल, रशपाल कौर, होशियार सिंह गोल्डी, गुरमीत सिंह, जगदेव सिंह, हरभजन सिंह, बलविंदर सिंह, तरसेम लाल गढ़शंकर, कुलबीर सिंह खुराली, शीतल दास गड़ी मट्टू, मझैल सिंह व हरनेक सिंह गढ़शंकर सहित भारी संख्या में सीपीआईएम के उपस्थित सदस्यों ने पंडित किशोरी लाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने किया लोकार्पण

होशियारपुर, 04 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब के विकास की दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

तीन मरीजों की मौत से मचा हड़कंप : जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई ठप

जालंधर : सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. इस खामी के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे तीन मरीजों की मौत हो गई. घटना...
article-image
पंजाब

खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बिताये पलों को किया स्मरण   – सादगीप्रीय तथा अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे डॉ. मनमोहन सिंह : खन्ना

होशियारपुर 27 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवन से प्रार्थना...
article-image
पंजाब

गांव चूहड़पुर की संगत द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया : डॉक्टरों ने 70 मरीजों का चेकअप का मुफ्त दवाइयां की वितरित

नवांशहर । शिरोमणि संत कबीर साहिब जी के 628वें तथा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 431वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गांव चूहड़पुर की समस्त संगत द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया,...
Translate »
error: Content is protected !!