शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी लेकिन देश के शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सके : प्रो. जय पाल सिंह

by

मेंहिंदवानी (गढ़शंकर) लोक बचाओ, गांव बचायों मेंहिंदवानी दुआरा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महिंदवानी में सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नंबरदार दर्शन लाल, कैप्टन प्रकाश चंद लाडी, जगरूप सिंह, दविंदर कुमार राणा, राम जी दास चौहान और कुलभूषण कुमार की अगुआई में मनाया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए प्रो. जय पाल सिंह (लुधियाना) ने शहीद भगत सिंह की जीवनी और फिलॉसफी के बारे में उपस्थित लोगों से अपने विचार साझा किए और कहा कि हमारे शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी थी। लेकिन देश के वर्तमान शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सका। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी शासक देश की जनता को सुविधाएं देने में विफल रहे हैं।शहीद भगत सिंह और उनके साथी ऐसी व्यवस्था देश में स्थापित करना चाहते थे जिसमें देश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की सभी सुविधाएं प्राप्त हों और देश के किसी भी नागरिक के साथ जाति, धर्म, नस्ल, लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न हो। ऐसी व्यवस्था समाजवादी व्यवस्था से ही संभव हो सकती है न कि लोटू साम्राज्य व्यवस्था से जो हमारे देश के वर्तमान शासकों द्वारा अपनाई जा रही है । देश का धन कुछ कारपोरेट घरानों के हाथ में जमा हो रहा है आम जनता महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की चक्की में लगातार पिस रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह द्वारा दिखाए गए समाजवादी विचारधारा को अपनाने से ही देश के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज की आवश्यकता है कि स. भगत सिंह के विचारों को घर-घर पहुँचाया जाए और जनसंघर्षों को तेज किया जाए ताकि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों के सपनों को साकार किया जा सके। इस समय प्रिंसीपल तिरलोचन सिंह। लैक्चरार शामम सुंदर, मास्टर नरेश धीमान, मो. जोगा सिंह साउवाल ने भी विचार रखे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर हरबंस लाल, सरवन दास, कमलजीत सोढ़ी रतनपुर, कृष्ण देव रतनपुर, हरिओम डंगोरी, सुच्चा सिंह पंच, सतपाल पंच, प्यारा सिंह बेहली मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान मंत्री व अन्य शख्सियतें संगत सहित श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में हुई नतमस्तक

85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल, 1.74 करोड़ रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल, दो लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख व गांव के स्टेडियम के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा...
article-image
पंजाब

741 पटवारियों को तत्काल फील्ड में तैनात किया जाएगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़, 2 सितंबर : पटवारियों की चल रही हड़ताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को अंडर-ट्रेनिंग पटवारियों को क्षेत्र में तैनात करने के साथ-साथ उनके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!