शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by

लुधियाना, 15 अगस्त
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना में तिरंगा फहराया। उन्होंने गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को शहीदों की कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है। जिन्होंने देश के लिए आजादी प्राप्त की एवं बहुत से इस आजादी को देश भी नहीं सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम पूरी तरह से आजाद नहीं हुए। शहीदों ने जिस आजादी की कल्पना की थी, वह आजादी अभी तक प्राप्त नहीं हुई। थानों एवं अदालतों में रिश्वतखोरी चल रही है। यदि हर किसी को उच्च शिक्षा की जरुरत है। बच्चे उच्च शिक्षा लेकर देश तथा परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार पंजाब में बच्चों के लिए बढिय़ा स्कूल तथा खेलों के लिए बढिय़ा स्टेडियम बनाएगी। भगवंत मान ने कहा कि वह आज के पंजाब को भगत सिंह का रंगला पंजाब बना कर ही दम लेंगे।
भगवंत मान ने कहा कि आज हमारी लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। आज लड़कियां पढ़ लिख कर नाम रोशन कर रही हैं। लड़कियों को गर्भ में नहीं मारना चाहिए। लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिखों के गुरुओं ने सिख कौम के लिए सब कुछ दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों द्वारा देखा गया आजादी का स्वप्न अभी पूरा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी शहीदों के सपनों की आजादी को निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। आजादी के संघर्ष में 10 लाख लोगों की जानें गई हैं। लोगों के परिवार बिछड़ गए। हमें आजादी उस दिन सही मायने में मिलेगी जब हर घर नशा मुक्त होगा, हर बच्चा शिक्षित होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में आज 75 मोहल्ला क्लीनिक खोल कर पंजाब के लोगों के साथ किए वादे को पूरा किया जा रहा है। पंजाब का कोई भी व्यक्ति बीमारी से नहीं मरना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों की पहुंच में लाया जाएगा। लुधियाना में 9 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। लोग समय-समय पर अपना चेकअप व इलाज करवाने के लिए इन क्लीनिकों पर जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पराली को आग लगाने की घटनाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में अब तक आई 77 प्रतिशत गिरावट: कोमल मित्तल

गांव नरियाला के किसान हरविंदर सिंह ने सुपर सीडर के मदद से 100 एकड़ में पराली को बिना आग लगाए की गेहूं की बिजाई होशियारपुर, 05 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि...
article-image
पंजाब

स्पैशल व ऑब्जरवेशन होम के बच्चों के करवाए गए बास्केटबाल मैच : इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम परिवर्तन प्रीजन टू प्राइड व नई दिशा स्माइल फार जुवेनाइल की शुरुआत

होशियारपुर, 16 जुलाई: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशों पर स्पैशल होम व ऑब्जरवेशन होम होशियारपुर के सहवासी बच्चों के बास्केटबाल मैच करवाए गए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य)...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के जंगलों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माईनिंग माफिया ने साढ़े छे किलोमीटर बना डाला

गढ़शंकर :अजायब सिंह बोपाराय। बलाचौर के गांव चांदपुर रूडक़ी से लेकर गढ़शंकर के गांव सदरपुर से नंगल रोड़ तक माईनिंग माफिया ने करीव साढ़े छे किलोमीटर रास्ता जंगल में से कंडी नहर के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में किया गया स्थापित :देश के प्रति सर्मपण की भावना पैदा करता है तिरंगा – जिम्पा

होशियारपुर, 15 अक्टूबर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने रविवार महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश के महान सपूत व वीर योद्धा महाराणा...
Translate »
error: Content is protected !!