शहीद अग्निवीर अजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

by

लुधियाना  :   जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए जिला रामगढ़ सरदारान गांव के अग्निवीर अजय सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ सरदारान में सेना, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों द्वारा सरकारी सम्मान के साथ किया गया।

इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर लुधियाना सुरभि मलिक और पुलिस प्रशासन की ओर से एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल ने शहीद अजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अतिरिक्त एसडीएम पूनमप्रीत कौर, डीएसपी निखल गर्ग, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कमांडेंट बलजिंदर विर्क, कैप्टन गुरमिंदर सिंह के अलावा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद अजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पायल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जायेगी। शहीद अजय सिंह के माता-पिता और बहनों ने कहा कि उन्हें अजय सिंह की शहादत पर गर्व है क्योंकि उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। इस मौके पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरनतारन सीट पर उपचुनाव के लिए AAP ने हरमीत सिंह संधू को घोषित किया उम्मीदवार : तीन बार विधायक रह चुके हैं संधू

तरतारन l मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी (आप) का उम्मीदवार घोषित किया. जून में आप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्स छीनने की कोशिश में बाइक सवार लुटेरा महिला को दूर तक ले गया घसीटता फिर भी भागना पड़ा खाली हाथ

 फिरोजपुर : महिला ने बड़ी बहादुरी से खुद के साथ हो रही लूट को रोका है. वारदात फिरोजपुर की गली तुली वाली में कल शाम 4 बजे की है. यहां आशा बिंद्रा नाम की...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब में डिजिटल मार्केटिंग शिक्षा का एक नया युग शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने भारत की नंबर 1 डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कंपनी, डिजिटल विद्या के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर करके शिक्षा के भविष्य...
Translate »
error: Content is protected !!