शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन — पवन दीवान

by

कांग्रेसी से कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

लुधियाना, 31 जुलाई : शहीद ऊधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्दीवान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर देश को गर्व का अवसर दिया। उनका बलिदान न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह जी ने लंदन जाकर जनरल डायर के हत्यारे माइकल ओ डायर को मौत के घाट उतारकर यह सिद्ध कर दिया कि भारत की धरती पर हुए जुल्मों का हिसाब जरूर लिया जाएगा।

पवन दीवान ने पंजाब और देश की नई पीढ़ी से अपील की कि वे शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलें, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए कटिबद्ध हों।

इस दौरान अन्य लोगों के अलावा, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कंवर हरप्रीत सिंह, सदस्य प्रदेश कांग्रेस सुशील मल्होत्रा, सचिव प्रदेश कांग्रेस इंद्रजीत टोनी कपूर, विनोद बठला, जोगिंदर सिंह जंगी, रोहित पाहवा, मनिंदर पाल सिंह टीटू, बलजीत सिंह आहूजा, रजनीश चोपड़ा, हरभगत सिंह ग्रेवाल, संजय बंसल, दीपक हंस, आजाद धानिया, अनिल सचदेवा, हैप्पी कपूर, रमेश कौशल, ललित मनन, सुनील सहगल, राज गिल, अजय बब्बू वालिया, सतीश सोनी, दिनेश सिंगला, राज कुमार पप्पी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरियाणा के भाजपा सरकार ने मातृ शक्ति को किया कृतार्थ, 2100 रूपए प्रति माह देने लिए रखा 5 हजार करोड़ का बजट : खन्ना

पडोसी राज्य हरियाणा कि भाजपा सरकार से भगवंत मान लें सीख : खन्ना होशियारपुर 26 सितम्बर : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हरियाणा की भाजपा सरकार ने एक साल...
article-image
पंजाब

सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन...
पंजाब

आईजीआई एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ : पंजाब के एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 सितंबर । आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला यात्री को फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया। जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!