शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा तीसरा मुफ्त समर कैंप 31 मई से

by
गढ़शंकर, 17 मई : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब की बैठक क्लब के प्रधान एडवोकेट जसवीर सिंह राय की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड में आयोजित की गई। बैठक में तीसरे समर कैंप संबंधी फैसला लिया गया कि यह समर कैंप 31 मई से शुरू होगा। कैंप का उद्घाटन मैडम इंद्रजीत कौर कनाडा पत्नी स्वर्गीय सेवामुक्त प्रिंसिपल संतोकख सिंह द्वारा किया जाएगा। इस कैंप में 5 साल से 16 साल तक के बच्चों को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। बच्चों को ट्रेनिंग कोच इंद्र कुमार (रिटायर्ड आर्मी अफसर) और कोच सुप्रियन डांग द्वारा दी जाएगी। जबकि पूरी ट्रेनिंग का संचालन इंटरनेशनल फुटबॉलर सुनील गोल्डी पंजाब पुलिस द्वारा किया जाएगा। बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को पानी साथ देकर भेजें तथा बच्चों को लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
बैठक में एडवोकेट जसवीर सिंह राय के अलावा, कमलजीत सिंह पारोवाल, सुनील गोल्डी, सुप्रियान डांग, सतनाम सिंह, रमन बंगा, इंद्र कुमार, राजपाल हैप्पी, लखवीर लक्की, अफरीदी पारोवाल, रमन जर्मनी, जतिन तथा अन्य फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन : पंजाब रोडवेज की बस में युवक से मिली

सिरसा। पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर सिरसा में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे एक युवक को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में...
article-image
पंजाब

दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने साझा किया विकास का विज़न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा के विधायक एवं एडवोकेट करमबीर सिंह घुम्मन ने शहर के समग्र विकास को लेकर अपनी योजनाएँ साझा कीं। वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि 50...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11 पिस्टल और 21 मैगजीन बरामद : फिरोजपुर पुलिस का हथियार तस्करों पर शिकंजा

फिरोजपुर, 14 नवंबर :  फिरोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रोका, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल में 11 पिस्टल और 21...
article-image
पंजाब

The main objective of the

Newly appointed cabinet minister Dr. Ravjot Singh was welcomed with a guard of honour in Hoshiarpur – Said, developing Hoshiarpur district as an ideal district is his priority Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.24 : The newly appointed...
Translate »
error: Content is protected !!