शहीद भगत सिंह की जयंती पर गढ़शंकर में गूंजे इंकलाबी नारे, युवाओं ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

by

गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) तहसील गढ़शंकर की ओर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली महान देशभक्त बाबा गुरदित सिंह पार्क, आनंदपुर साहिब रोड से शुरू होकर शहीद भगत सिंह स्मारक, बस स्टैंड तक पहुंची।

रैली के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई पंजाब के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह नागी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने जिस समाज का सपना देखा था, वह आज भी पूरी तरह साकार नहीं हुआ है।

उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण और व्यवसायीकरण, युवाओं में बेरोजगारी तथा ग्रामीण मजदूरों से जुड़े रोजगार के मुद्दों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

नागी ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शोषण और असमानता के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने डीवाईएफआई की ओर से 2 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में युवाओं और विद्यार्थियों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने शिक्षा और रोजगार को मौलिक अधिकारों में शामिल करने, युवाओं को स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार देने, मनरेगा कानून को बहाल करने तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जसकरण सिंह, अमरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जुगराज सिंह, ज्योत सिंह, रजत महिंदवानी, राजू करीमपुरी, नवी गढ़शंकर, दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, किशोर कुमार, कुलविंदर सिंह संघा, रविंदर कुमार नीता, कुलभूषण सिंह, बलवंत सिंह और रामजी दास सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन:
रैली के दौरान युवाओं को संबोधित करते डीवाईएफआई पंजाब अध्यक्ष सुखविंदर सिंह नागी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास कार्यों की समीक्षा हेतु नगर निगम कार्यालय में बैठक आयोजित

होशियारपुर, 08 नवंबर: नगर निगम होशियारपुर के कार्यालय में मेयर सुरिंदर कुमार की उपस्थिति में निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर की ओर से विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक...
article-image
पंजाब

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अक्तूबर। लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 और 25 अक्तूबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। लोक...
article-image
पंजाब

The film “Gold Medal Da

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.6 : Today Screening of the film “Gold Medal Da Dahej”, based on the story by Avinash Rai Khanna and directed by Ashok Puri, was held at the auditorium of Punjab University Swami...
article-image
पंजाब

तरुण चुग को मध्य प्रदेश से राज्य सभा के लिए मैदान में उतारा

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में क्षेत्रीय और सांगठनिक समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!