शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे होगा शपथ समारोह 

by

सबसे पहले भगवंत मान लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ
वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे : भगवंत मान

चंडीगढ़  : भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। भगवंत मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए थे। मुख्यमंत्री पद की शपथ  भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में लेंगे।
जिसके बाद भगवंत मान ने कहा मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा तो मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा। उन्‍होंने कहा शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे।  इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे।
    भगवंत मान ने कहा आप के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया हुया है। 
     रविवार को भगवंत मान और केजरीवाल दोनों स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में दर्शन करेंगे। वे आप की जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए वहां पर आयोजित रोड़ शौ में भी दौनो हिस्सा लेंगे।
भगवंत मान –  भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि मेरी आप सभी से एक विनती है कि अहंकार मत करना, जिसने वोट नहीं दिया, उसका भी काम करना। आप पंजाबियों के विधायक हो, सरकार पंजाबियों ने बनाई है। उन्‍होंने कहा कि हमें वहां जाकर काम करना है, जहां जाकर वोट मांगे हैं। जीतकर यह नहीं कहना कि चंडीगढ़ आओ। कोई भेदभाव नहीं करना और अरविंद केजरीवाल का भी यही मैसेज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘‘भाजपा नेताओं को इतने निचले स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए’’ : जिम्पा ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अपना रोष करेंगे व्यक्त

रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 के आगरा तक विस्तार के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को समागम से जानबूझ कर किया अनदेखा होशियारपुर, 28 अगस्त: होशियारपुर के विधायक और पंजाब सरकार में...
article-image
पंजाब

दरिया किनारे घूमने, नहाने व सैल्फी न लेने की अपील की : डैम का पानी छोडऩे संबंधी पहले जारी की जाएगी चेतावनी, लोग अफवाहों पर न करें विश्वास : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हो रही तेज बारिश के चलते पौंग डैम में पानी का स्तर धीरे-धीरे बड़ रहा है और आने वाले दिनों में...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल की जन आरोग्य कल्याण समिति की बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 15 फरवरी: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जनरल मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में जन आरोग्य कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने की। बैठक...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कैंप लगाया 32 गर्भवतियों की मेडिकल जांच की

गढ़शंकर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) देश में तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लाभार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!