शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगा रक्तदान शिविर

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितंबर. महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी पत्र समूह के संस्थापक शहीद लाला जगत नारायण की 43वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया और रक्तदान के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया।
पंजाब केसरी समूह और देवभूमि फाउंडेशन ऊना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस रक्तदान शिविर में उपायुक्त ने रक्तदान को महादान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल बहुमूल्य जीवन की रक्षा करता है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उनके निस्वार्थ सेवाभाव को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।
इस मौके उन्होंने अमर शहीद लाला जगत नारायण की देश भक्ति तथा सेवाभाव को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सीएमओ ऊना डॉ. संजीव वर्मा तथा पंजाब केसरी समूह और देवभूमि फाउंडेशन ऊना के प्रतिनिधियों समेत अनय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रह्मलीन वेदांताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के प्रथम वार्षिक श्राद्ध पर अर्पित श्रद्धांजलि : उपमुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश

 स्वामी हेमानंद जी महाराज के गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल रोहित जसवाल।  ऊना, 22 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना जिले के नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन वेदांताचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 7.28 करोड़ के बजट का किया अनुमोदन

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने प्रस्तुत किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान का हिसाब ऊना: जिला परिषद ऊना ने आज त्रैमासिक बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 7.28 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 60 लाख की सिंचाई योजना का किया शुभारंभ, 31 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित सतपाल सिंह सत्ती ने कुल 1.06 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार कलां में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से किसानों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 20 से शुरू होगी अग्निवीर रैली, तीन जिलों के 2310 अभ्यर्थी लेंगे रैली में लेंगे भाग

रैली की सभी तैयारियां पूरी-भर्ती निदेशक मंडी, 18 दिसम्बर। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!