शादी के बाद कनाडा में रहने लगा कपल – पति को काटनी पड़ी जेल, पंजाब आते ही फिर हुआ अरेस्ट

by
प्रेम विवाह के बाद पत्नी के साथ कनाडा गए पंजाब के जगरांव के गांव तंलवडी राय के जसप्रीत सिंह को कनाडा सरकार ने भारत वापिस डिपोर्ट कर दिया। कनाडा की जेल में भी जेल की सजा काटने के बाद जसप्रीत बुधवार की देर रात को वापिस दिल्ली पहुंचा।
एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। 
जसप्रीत को लुधियाना देहाती के थाना एनआरआई की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लुधियाना देहाती के थाना एनआरआई में उसकी पत्नी की तरफ से वर्ष 2020 में दर्ज करवाए केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एनआरआई थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जसप्रीत सिंह को सात फरवरी तक लुधियाना जेल भेजा गया है।
दिसंबर 2017 में हुई थी जसप्रीत और प्रभजोत की लव मैरिज
दरअसल ये सारा मामला वर्ष 2016 में उस समय शुरू हुआ जब पुलिस थाना जोधा के अधीन आते गांव खडूर की रहने वाली प्रभजोत कौर और जसप्रीत सिंह एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों ने प्रेम विवाह करने का मन बनाया। मंगनी करने के बाद प्रभजोत कौर अप्रैल 2016 मे कनाडा चली गई। कनाडा में पीआर मिलने के बाद प्रभजोत कौर वापिस पंजाब लौटी और 11 दिसंबर 2017 को जसप्रीत सिंह के साथ उसकी शादी हुई। शादी के बाद जसप्रीत कौर दोबारा से कनाडा वापिस गई और दो साल बाद 2019 में पति जसप्रीत सिंह को भी कनाडा अपने पास बुला लिया।
मारपीट, दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
कनाडा पहुंचने के बाद प्रभजोत कौर ने उसपर मारपीट, दहेज मांगने और अन्य कई आरोप लगाए। प्रभजोत कौर ने पति के खिलाफ कनाडा पुलिस को शिकायत देने के साथ लुधियाना में भी एनआरआई पुलिस को भी ई-मेल के जरिये शिकायत दी। पुलिस ने प्रभजोत कौर की शिकायत पति जसप्रीत सिंह, जसप्रीत के पिता हरजिंदर सिंह और मां इंद्रजीत कौर के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। जसप्रीत के माता-पिता को गांव खडूर से पुलिस ने वर्ष 2021 में ही गिरफ्तार कर लिया था, जो इस समय जमानत पर बाहर हैं, जबकि खुद पांच साल बाद कनाडा से लौटा जसप्रीत सिंह को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कनाडा में भी चार महीने काटी जेल
एनआरआई थाना के एएसआई हरविंदर सिंह के मुताबिक प्रभजोत ने पति के खिलाफ कनाडा पुलिस को भी मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके चलते वहां पर भी जसप्रीत सिंह पर मामला दर्ज हुआ। उसे कनाडा में वर्ष 2024 में चार महीने की सजा सुनाई गई थी। चार महीने की सजा काटने के बाद जसप्रीत को कनाडा सरकार ने डिर्पोट कर दिया और वापिस पंजाब भेज दिया। प्रभजोत सिंह और जसप्रीत सिंह की लव मैरिज हुई थी, लेकिन प्रेम विवाह का काफी दुखद अंत हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गला घोंट कर की थी हत्या : कमल कौर भाभी मर्डर मामले में दोषी साबित हुए आरोपी

बठिंडा। बहुचर्चित कमल कौर भाभी कत्ल मामले में अदालत ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इस केस में जसप्रीत सिंह और निमरत प्रीत कौर के खिलाफ चालान पेश होने के...
article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन : बड़ी गिनती में नौजवानों ने शिविर में पहुंचकर किया रक्तदान

गढ़शंकर  :  स्वर्गीय चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप दाना मंडी गढ़शंकर में लगाया गया। सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती...
article-image
पंजाब

41 संस्थाओं के 1800 से अधिक वालंटियरों ने लगाए 11 हजार से अधिक पौधे लगाए : युवक सेवाएं विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया पौधारोपण अभियान

एन.एस.एस वालंटियरों ने स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ाए कदम होशियारपुर, 05 जून: मुख्य मंत्री भगवंत मान के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्टी कमिश्नर कोमल...
article-image
पंजाब

Kejriwal’s Clean Chit a

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.23 : The court’s decision to grant Delhi’s former Chief Minister and Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal a clean chit in the false cases filed by the Enforcement Directorate (ED) clearly marks...
Translate »
error: Content is protected !!