शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

by

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चम्बा :  सदर चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि जीवन में खेलों का उतना ही महत्व है जितना शिक्षा का। खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विधायक आज जिला के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 (छात्र वर्ग) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर अपने संबोधन में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन सभी अधिकारियों, शिक्षकों और राज्य खेलकूद संघ के प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेलकूद में हार-जीत होना स्वाभाविक है और यह किसी खिलाड़ी की क्षमता का मापदंड नहीं है। उन्होंने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है इसलिए कोई भी खिलाड़ी हार से निराश न हो, बल्कि आने बाले समय में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित रहें।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी राशि 120 से बढ़ाकर 250 कर दी है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर पोषण और प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विधायक ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा को 11 हज़ार की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बच्चियों को 1100-1100 की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।
विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 5 खेलों को शामिल किया गया था जिसमें खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कबड्डी शामिल है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा बलवीर सिंह, ओएसडी शिक्षा उमाकांत सहित हिमाचल प्रदेश खेल संघ के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह रहे विजेता

कबड्डी: विजेता – शिमला, प्रथम उपविजेता – सोलन, द्वितीय उपविजेता – सिरमौर।
वॉलीबॉल: विजेता – शिमला, प्रथम उपविजेता – कुल्लू, द्वितीय उपविजेता – सिरमौर।
खो-खो: विजेता – चंबा, प्रथम उपविजेता – हमीरपुर, द्वितीय उपविजेता – सोलन।
बैडमिंटन: विजेता – कांगड़ा, प्रथम उपविजेता – मंडी, द्वितीय उपविजेता – ऊना।
बॉक्सिंग: विजेता मंडी, प्रथम उपविजेता किन्नौर, द्वितीय उपविजेता चंबा।
मार्च पास्ट: विजेता सोलन रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला की सामाजिक कार्यकर्ता तरूणा मिश्रा द्वारा निर्मित ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत जारी किया। इस गीत के माध्यम से लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राज धीमान को महिला आयोग की सदस्य किया नियुक्त

एएम नाथ।  हमीरपुर 25 नवंबर। नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव कश्मीर की डॉ. राज धीमान को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मुख्यमंत्री नहीं, ‘झूठमंत्री’ की तरह कर रहे हैं काम, गिरा रहे हैं पद की गरिमा : जयराम ठाकुर

राष्ट्रगान के अपमान के झूठ के मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव कहा, ज़रूरत पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाज़ा खटखटाएगी भाजपा पालमपुर में इलाज के अभाव...
Translate »
error: Content is protected !!