शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को : देवेंद्र चंदेल

by
ऊना, 12 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी में 8 पद 31.12.2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में 3 पद 31.12.2006, ओबीसी श्रेणी में 3 पद 31.12.2009 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 1 पद 31.12.2008 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में 1 पद अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी में 4 पद 31.12.2009 बैच, एससी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 1 पद 31.12.2009 बैच तथा एसटी श्रेणी में 1 पद 31.12.2007 बैच में से भरे जाएंगे।
देवेन्द्र चन्देल ने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 12 जिलों में से किसी भी जिले में आवेदन करने हेतू पात्र हैं तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सभी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती हेतू विचाराधीन बैच, विभिन्न प्रमाण पत्र कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत जिला कल्याण अधिकारी ने किया टूटीकंडी स्कूल का निरीक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला, 25 सितम्बर – ”अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत उपायुक्त शिमला द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में आज जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात; आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती और किसानों के एक्सपोजर विजिट पर बनी सहमति की दिशा

हिमाचल की सेब बागवानी को न्यूजीलैंड का तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रस्ताव एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड तकनीकी विशेषज्ञता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी -वीरेन्द्र कंवर

ऊना, 16 दिसंबर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में देश के लगभग 8 करोड़़ किसानो ंको संबोधित किया। इस कार्यक्रम का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!