शास्त्री व भाषा अध्यापकों के दिव्यांग श्रेणाी में भरे जाने वाले पदों हेतू काउंसलिंग 3 जुलाई को

by

ऊना, 17 जून – शास्त्री और भाषा अध्यापक की दिव्यांग श्रेणी के पदों हेतू काॅउंसलिंग 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिखा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि शास्त्री अध्यापक के पदो ंके लिए दृष्टि बाधित श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आॅर्थो श्रेणी में दो पदों तथा भाषा अध्यापक के लिए दृष्टि बाधित(अल्प दृष्टि) श्रेणी में अनारक्षित वर्ग के लिए एक और अनारक्षित वर्ग की आॅर्थो श्रेणी में एक पद हेतु काॅउसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 29 मई तक इस कार्यालय में आवेदन किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।
उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि पर गुरु के लंगर का आयोजन : माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं — सुमित सिंगला

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) ; स्वर्गीय प्रेम चंद सिंगला की पुण्यतिथि के अवसर पर क्यूरेटेक हाउस में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में ब्रेड पकोड़ा, वेज पकोड़ा एवं चाय का प्रसाद श्रद्धालुओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला : 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल

चंडीगढ़ : काग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश को हाईकमान ने चुनाव प्रचार के लिए उपलब्ध करवाया हेलीकॉप्टर

दुलहैड़ : दुलहैड़ ग्राउंड में मुकेश अग्निहोत्री को लेने के लिए आज हेलीकॉप्टर उतरा। इस समय कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को...
Translate »
error: Content is protected !!