शाहतलाई के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत ,कई घायल : बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे थे अमृतसर के श्रद्धालु, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

by

एएम नाथ। शाहतलाई :  बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बस नंबर PB-03BJ-9755 पंजाब के अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर बाबा बालक नाथ जी के दर्शन करवाने के लिए शाहतलाई आई थी। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस अमृतसर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहतलाई के समीप अचानक बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही टैक्सी यूनियन शाहतलाई के सदस्य और स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। बस में फंसे श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायलों को निजी वाहनों तथा टैक्सियों के माध्यम से उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी भयावह था। बस पलटने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की और उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहतलाई में तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते कई घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया।
जिला बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस चालक के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी की बड़ी बहन का देहांत : कल मोहाली में किया जायेगा अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की बड़ी बहन अशोकी पाठक का कल देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल साढ़े ग्यारह वजे मोहाली में किया जाएगा। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की...
article-image
पंजाब

पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा : होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से भी किया वार

फिरोजपुर : फिरोजपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शक के चलते एक पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा इतना ही नहीं उसके होठों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
article-image
पंजाब

23 लाख रुपए की लागत से 1.70 किलोमीटर सडक़ की बदलेगी नुहार, 10-15 गांवों को आवागमन की मिलेगी सुविधा : अरोड़ा

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ रोड पर बाइपास से छावनी कलां तक जाती 1.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीब 23...
Translate »
error: Content is protected !!