शाहपुर के दरगेला में मातम में बदलीं करवाचौथ की खुशियां

by

छुट्टी पर घर आए फौजी की बाइक हादसे से मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा जिला के तहत विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के दरगेला गांव में करवाचाैथ के दिन हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र उत्तम चंद के रूप में हुई है। सुमित जम्मू-कश्मीर में जैक राइफल में तैनात थे और करवाचौथ का त्याैहार मनाने के लिए 4 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सुमित कुमार जब बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे ताे दरगेला स्कूल के पास एक मोड़ पर अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हाे गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुमित की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। इस खबर के बाद से पूरे परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कॉलरशिप Scam : ED ने 18.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की…. जानें कैसे हुआ घोटाला?

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.27 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी है।  ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा में चिट्ठे के ख़िलाफ़ दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पट्टा मेहलोग , 17 जनवरी (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाडवा में नगरकोटी यूथ क्लब द्वारा चिट्ठे के ख़िलाफ़ जन जागृति अभियान के तहत दो दिवसीय कब्बड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन-2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त शिमला ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुलझ गया मामला, सुक्खू कैबिनेट से इस्तीफा नहीं देंगे मंत्री चौधरी चंद्र कुमार 

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार में सीनियर मंत्री चंद्र कुमार कैबिनेट से इस्तीफा नहीं देंगे। बीती रात को उनके बेटे नीरज भारती की सोशल मीडिया पर मचे सियासी घमासान पर...
Translate »
error: Content is protected !!