शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

by
धर्मशाला 25 जून: शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेहलू निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नीचू राम का शव पुहाड़ा पुल के नीचे मिलने की घटना पर उप-मुख्य सचेतक व स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में परिवर्तन कर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग तथा फॉरेंसिक विशेषज्ञों से संपर्क कर मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा फॉरेंसिक टीम के सहयोग से आवश्यक जांच प्रक्रिया आरंभ की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन कुमार किसी कार्य से चम्बा गए हुए थे और वापसी के दौरान चंबा-शिमला बस से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन वे पुहाड़ा में उतर गए। रात को घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन प्रातः उनका शव पुहाड़ा पुल के नीचे बरामद हुआ।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

41 दिनों तक आयोजित किए गए पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक की समाप्ति पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ,बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर में स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सानिध्य में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी और संक्रांति के शुभ अवसर पर श्रावण मास में 41...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहतलाई के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत ,कई घायल : बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे थे अमृतसर के श्रद्धालु, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

एएम नाथ। शाहतलाई :  बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे...
article-image
पंजाब

गैस कटर के साथ बैंक के एटीएम को काटने की कोशिश : नकदी चुराने में चोर नाकाम

गढ़शंकर-पुलिस थाना माहिलपुर अंर्तगत अड्ड़ा सैला खुर्द में मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर अज्ञात लुटेरों दाुरा सैंटरल कोआप्रेटिव बैंक के एटीएम को तोडऩे की नाकाम कोशिश की गई। एटीएम में ना ही सीसीटीवी कैमरे और...
article-image
पंजाब

रायजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब ने जरूरतमंद महिला को भेंट की व्हीलचेयर

गढ़शंकर, 4 जुलाई: राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब की ओर से समाजसेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांव रामगढ़ झुंगियां की निवासी गुरविंदर कौर को व्हीलचेयर भेंट की गई। गुरविंदर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!