शाहपुर के प्रत्येक गांव को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सड़क सुविधा: पठानिया

by

एक करोड़ से बनेगी वरदाई-शाहपुर कालेज सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास
धर्मशाला, 28 अगस्त। शाहपुर विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को चरणबद्व तरीके से सड़क के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज एक करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले वरदाई से महाविद्यालय शाहपुर संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया इस संपर्क मार्ग के निर्मित होने से मंझगरा, भनियार क्यारी शाहपुर पंचायत के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एव लोकनिर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं, सड़कों के निर्माण से विकास को गति मिलती है वहीं पर किसानों को भी अपने उत्पाद मार्केट तक पहुंचाने में आसानी होती है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव तथा मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस बार भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों को भी काफी नुक्सान पहुंचा लेकिन सरकार ने युद्व स्तर पर कार्य करते हुए सभी संपर्क मार्गों की बहाली के कारगर कदम उठाए हैं इसके साथ ही यातायात को भी नियमित तौर पर बहाल किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राहत, पुनर्वास तथा विकास का ध्येय लेकर सरकार आगे बढ़ रही है तथा दिनरात आपदा प्रभावितों को राहत के साथ साथ पुनर्वास के लिए उचित कदम उठा रही हैं वहीं विकास को गति प्रदान की जा रही है ताकि आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इस मौके पर उप मंडलाधिकारी करतार चंद, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य, अश्वनी चौधरी, बलि राम एस०टी०प्रकोष्ठ, मीनाक्षी देवी, अजय बबली प्रधान, दुष्यंत कायस्था, करवार चन्द् प्रधान , बालकृष्ण, एक्सईएन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा,एक्सियन लोकनिर्माण विभाग एस.एस. डडवाल ,सुभाष चन्द्, जगरूप सिंह ,एस एम साहिल शर्मा , सन्तोष कुमारी, आशा देवी (पंचायत समिति सदस्य) अंग्रेज सिंह एक्सियन बिजली विभाग , रविन्द्र सिह ,एसडीओ बिजली विभाग विक्रम शर्मा , विपुल पुंज,पुनित कुमार , मुनीश पटियाल ,पंकज महाजन जेई खण्ड विकास विभाग,एनएसयूआई० करतार सिंह(उप-प्रधान),प्रदीप बलोरिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने का आज अंतिम दिन

ऊना- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की धान, मक्का फसलों का बीमा कराने का आज अंतिम दिन है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की वजह से सड़के बंद, सड़ रहे हैं लोगों के सेब और सब्जियां : जयराम ठाकुर

केंद्र और विपक्ष को कोसने के बजाय प्रभावितों को राहत देने पर ध्यान दे सरकार डॉज बॉल एशियन कप के प्रतिभागियों से मिले नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय में ललड़ी व पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ऊना, 6 अक्तूबर – जिला आपदा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर महीने मिलेगी 4 हजार की वित्तीय सहायता : ऊना जिले के 1210 बच्चे मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में होंगे कवर

ऊना, 11 जून। मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम के तहत ऊना जिले में 18 साल की आयु तक के पात्र 1210 बच्चों को हर महीने 4-4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की...
Translate »
error: Content is protected !!