*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 54 करोड़ रुपये खर्च : केवल सिंह पठानिया*

by
*बीडीओ कार्यालय रैत का नया भवन अगले एक वर्ष में होगा पूर्ण*
*”कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं” — केवल पठानिया*
एएम नाथ। शाहपुर, 3 जुलाई।  उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज रैत में निर्माणाधीन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया और बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों एवं पुलों के निर्माण पर लगभग 54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बीडीओ कार्यालय रैत का नया भवन मिशन मोड में अगले एक वर्ष में पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस भवन निर्माण का कार्य हाल ही में प्रारंभ हुआ है और अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य की गति और गुणवत्ता की सराहना की।
केवल सिंह पठानिया ने यह भी बताया कि 1952 से संचालित यह बीडीओ कार्यालय अपनी भूमि तक से वंचित था और भवन भी बेहद जर्जर स्थिति में था। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण कार्यालय की स्थिति की ओर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भवन निर्माण हेतु समुचित बजट उपलब्ध करवाया।
विधायक पठानिया ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि शाहपुर में विकास नहीं हो रहा, लेकिन हकीकत यह है कि यहां अनेक विकास परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त, लंज में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी भवन का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, पिछले 31 वर्षों से पुराने भवन में संचालित वेटरनरी अस्पताल शाहपुर के लिए भी नया भवन बनाया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में कई और विकास कार्य पाइपलाइन में हैं जिन्हें शीघ्र ही धरातल पर लाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि यदि कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता नेगी, खंड विकास अधिकारी कमलजीत, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपुल पुंज, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया, अजय कुमार चौधरी, उपप्रधान सुरेश पटाकू, पूर्व प्रधान रविन्द्र राणा, पंचायत समिति सदस्य सुखजीवन सिंह, देशराज तथा विधायक के सलाहकार विनय कुमार सहित बीडीओ कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : DC मुकेश रेपसवाल

तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित होने पर पांच लाख रुपए की राशि का है प्रावधान एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा है कि ज़िला में सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

99 वर्षीय परसी देवी ने मतदान कर सभी के लिए प्रेरणा की प्रस्तुत

एएम नाथ :  कुल्लू :  ग्राम पंचायत ब्राह्मण के वार्ड नंबर- 6 रामसी में लोकतंत्र के प्रति अद्भुत उत्साह देखने को मिला, जहां 99 वर्षीय परसी देवी ने मतदान कर सभी के लिए प्रेरणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग चंबा के चौगन में 2 अक्टूबर से प्रतिदिन योग शिविर का किया जा रहा आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा योग सर्वोदय अभियान के तहत 2 अक्टूबर से प्रतिदिन चंबा के चौगन में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा  है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!